

कुशेश्वरस्थान पूर्वी।तिलकेश्वर ओपी अन्तर्गत तिलकेश्वर गांव के कराईन टोला में बीती सोमवार की देर शाम एक शराब पार्टी में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का पहचान उक्त गांव के अरविंद यादव के रूप में किया गया है। घायल व्यक्ति को परिवार वालों ने इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ठिकेदार के द्वारा गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने मटन एवं शराब के जाम का जमकर लुत्फ उठाया।
अचानक किसी ने गोली चला दी। गोली अरविंद यादव के केहुनी में लगी है। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गया। घटना की सूचना घायल व्यक्ति के परिजनों को मिलते ही आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले गया।
इस संबंध में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।





