spot_img

हायाघाट में धार्मिक आग सुलगाने की हरकत, विधायक गामी का मरहम, कहा हम हैं, रहेंगे भाई-भाई

spot_img
- Advertisement -

हायाघाट में धार्मिक आग सुलगाने की हरकत, विधायक गामी का मरहम, कहा हम हैं, रहेंगे भाई-भाईहायाघाट, देशज टाइम्स। स्थानीय रसुलपुर नयाटोला वार्ड सोलह में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को खराब करने की नापाक कोशिश की। एक धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक सामान फेंक कर यहां की आपसी एकता, अखंता व भाईचारे को बिगाड़कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश से एकबारगी पूरा इलाका सहम उठा। तल्ख माहौल अचानक तनावपूर्ण हो जाने से पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तत्काल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले को सुलझाने की कोशिश हुई। इधर, शनिवार की सुबह हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी जो रात से ही पूरे मामले पर पैनी नजर रखे थे, धार्मिक स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दोनों समुदायों के लोगों का जिज्ञासा करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। हर परिस्थिति में संयम,धैर्य के साथ भाईचारा को बनाए रखने पर जोर देते हुए दोनों पक्षों की सदियों से चली आ रही आपसी स्नेह व सौहार्द की मिसाल को याद किया।

- Advertisement -

विधायक अमरनाथ गामी ने कहा, ऐसी घटनाएं समाज को अशांत करने के लिए कुछ शरारती तत्वों की कुत्सित मानसिकता की अप्रिय घटना है। मौके पर विधायक श्री गामी ने पंडित मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर माहौल को शांत व सरस्वती पूजनोत्सव में जुटे लोगों को संयमित रहने का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों ही पक्ष को एकदूसरे की मददगार, पड़ोसी व भाई बताया। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार ने भी शांति व्यवस्था को लेकर हर संभव साथ देने का ग्रामीणों से निवेदन किया। मौके पर जदयू नेता रविंद्र यादव, प्रमोद महतो, मनीष झा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, डीएम त्याग राजन एसएम व एसएसपी बाबू राम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा, घटना को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से आग्रह करते हुए असामाजिक तत्वों की पहचान कर पुलिस प्रशासन को सूचित करने की अपील की ताकि ऐसे अवांछित तत्वों को तत्काल दंडित किया जा सके। तत्काल हायाघाट थाना परिसर में दोनों अधिकारियों ने संयुक्त अध्यक्षता करते शांति समिति की बैठक बुलाते हुए ऐसे गंभीर समय में दोनों समुदाय को सरस्वती पूजा में आपसी सौहार्द बनाए रखने व शांतिपूर्ण पूजनोत्सव करने की अपील करते समझाया। ऐसे घटना में लिप्त असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी।हायाघाट में धार्मिक आग सुलगाने की हरकत, विधायक गामी का मरहम, कहा हम हैं, रहेंगे भाई-भाई बैठक में दोनों समुदाय के लोगों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत करते हुए सर्वसम्मति से कई निर्णय किए। तय हुआ, सरस्वती पूजा के दौरान निकाले जाने वाली जुलूस व इससे संबंधित अन्य कार्यों की पल-पल की जानकारी पुलिस प्रशासन को देंगे। स्थानीय कुछ लोगों को अभिभावक मंडल के तौर पर कार्य करने का निर्देश मिला जिनकी देखरेख में सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक संपन्न होगा। मौके पर सदर एसडीओ राकेश गुप्ता,सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ विमल कुमार कर्ण, हायाघाट थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, एपीएम थानाध्यक्ष जजा अली, बहादुरपुर थानाध्यक्ष रफीकुर्रहमान व दंगा नियंत्रण व कई थाना की पुलिस मौजूद थे। वहीं, उपप्रमुख फखरेआजम,डॉ.अब्दुर रब, घोषरामा के अरविंद कुमार सिंह, पंचायत समिति नागेश्वर राम समेत सैकड़ों लोग दोनों समुदाय से मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police: राजगीर एकेडमी में 19 DSP की पासिंग आउट परेड, DGP विनय कुमार के मिले स्ट्रिक्ट संदेश -“अगर केवल वेतन के लिए आए...

बिहार पुलिस : राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में मंगलवार को 19 युवा डीएसपी अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 69वें दीक्षांत समारोह में पासिंग आउट प

Bihar Police: बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार की सुरक्षा में नया अध्याय, 652 जांबाज शामिल

बिहार पुलिस महिला कमांडो: बिहार को मिली नई शक्ति! मोकामाघाट में लगभग 270 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद 652 महिला कमांडो का एक बैच सोमवार को औपचारिक रूप से बिहा

सहरसा हॉस्पिटल: पोस्टमार्टम हाउस में कुत्तों ने नोंचा लाश के अंश ‘ विसरा ‘, उठे सवाल,’ केवल अधिकृत ‘ कैसे हो गए ‘कुत्ते’

सहरसा हॉस्पिटल: बिहार के सहरसा सदर अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पोस

Cyber Slavery : साइबर स्लेवरी में फंसे DARBHANGA समेत गोपालगंज, सीवान, मोतिहारी, बगहा, बेतिया, गया के प्रोफेशनल युवा, विदेश में 1600 बिहारी ‘साइबर गुलामी’...

साइबर स्लेवरी: विदेश में ऊंचे वेतन का सपना देख गए बिहार के सैकड़ों लोग अब गहरे संकट में हैं। 1600 बिहारी नागरिक दक्षिण एशियाई देशों में बंधक बनाकर 'साइबर गुलामी