back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

आंधी में टूट गया सिमरिया और पटना के बीच गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल का सेगमेंट, गैंट्री गिरने से 1 करोड़ डूबा, 15 दिन काम रूका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गंगा नदी पर बेगूसराय के सिमरिया और पटना के हाथीदह के बीच बन रहे सिक्स लेन पुल का सेगमेंट टूटने से बुधवार को भारी क्षति पहुंची है। हालांकि लंच के समय में सेगमेंट टूटने से जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन पुल निर्माण एजेंसी को करीब एक करोड़ की क्षति हुई तथा निर्माण 15 दिनों से अधिक समय के लिए बंद हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Elections: भाजपा को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा, संकल्प अभियान से माहौल बनाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, पुल के सिमरिया छोर पर निर्माण एजेंसी वेलस्पन के कार्यकारी एसपी सिंगला का बेस कैंप है। बेस कैंप के समीप गैंट्री मशीन से सेगमेंट का कार्य किया जा रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान बुधवार की दोपहर धूल भरी तेज आंधी के कारण 30 टन क्षमता वाला गैंट्री टूटकर सेगमेंट पर गिर गया। इससे एक सेगमेंट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि तीन अन्य सेगमेंट में भी दरार आ गई, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Artificial Intelligence: पीएम मोदी का 'मानव' AI विजन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे बनेगा सबका भविष्य?

आंधी में टूट गया सिमरिया और पटना के बीच गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल का सेगमेंट, गैंट्री गिरने से 1 करोड़ डूबा, 15 दिन काम रूकापुल निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया
कि दुर्घटना वाले जगह पर करीब दो सौ श्रमिक काम करते हैं। बुधवार की दोपहर लंच के समय अचानक आई आंधी से गैंट्री मशीन टूटकर सेगमेंट पर गिर गया तथा गिरने से एक सेगमेंट पूरी तरह से टूट गया है।

एक करोड़ की क्षति हुई है। तीन अन्य सेगमेंट की जांच कर रही है, निर्माण 15 दिनों के लिए ठप हो गया है। अधिकारियों के अनुसार अगर लंच समय के अतिरिक्त यह दुर्घटना होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है तथा अधिकारी जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें