

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन जोगियारा पंचायत के नवादा में मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम एकवाल माझी की।अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हो गया।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने उद्घाटन भाषण को अपने संबोधन में कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौमुखी प्रगति कर रहा है। कांग्रेस कुशासन के कारण देश को खजाना खाली मिला।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना त्रासदी से देश को उबारकर विश्व के अधिकांश देशों को वैश्विक महामारी से बचाव को लेकर कोविशील्ड, कोवैक्सीन वैक्सिन का एक अरब डोज दुनिया को मुफ्त प्रदान किया।
आज भारत विश्व में अपनी मजबूत स्थिति में है। मोदी के नेतृत्व में किसान, मजदूरों को सम्मान मिला है। कार्यक्रम को विधायक मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद हरि सहनी, मंडल अध्यक्ष विपिन पाठक, अतिप्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राघवेंद्र प्रसाद, डॉ. निरंजन पुरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह, जाले मंडल महामंत्री भोला सिंह ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में 11 शक्ति केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, चंदू पाठक, रूपेश सिंह, रेशम दीपक सिंह समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद दिखे।



