

कुशेश्वरस्थान पूर्वी,देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। स्थानीय बाजार में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। बाबा नगरी में पहली बार अतिक्रमणकारियों पर चलाया गया बुलडोजर। उजड़ते कुशेश्वरस्थान को देखने चिलचिलाती धूप में भी उमड़ी लोगों की भीड़।
वहीं, अपने दुकानों को गिरते देख दुकानदारों ने विरोध किया। कहा, बाजार में दर्जनों बस लगने के कारण सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। बाजार में सभी बस को आसमा में लगाने की मांग लोगों ने की। प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, बार-बार अंचल प्रशासन के नोटिस देने के बाद अतिक्रमणकारी मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। प्रशासन को देखते ही अतिक्रमण कर रखे दुकानदार अपने दुकान को हटा लेता और जाने के बाद फिर स्थिति जस की तस बनी रहती। सड़क अतिक्रमण के कारण यहां सड़क जाम की समस्या आम हो गई थी। आये दिन बाबा नगरी आये लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ता था।
आखिर, मजिस्ट्रेट सह बिरौल सीओ बिमल कुमार कर्ण के नेतृत्व में
कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल प्रशासन एवं स्थानीय थाना के पुलिस की मदद से कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक पहले चरण में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया गया।
इस दौरान प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दर्जनों दुकानों एवं घरों पर बुलडोजर चला दी गई। क्या गरीब क्या अमीर सभी के लिए कानून एक जैसा देखा गया। तीन से चार घंटे तक चले इस अतिक्रमण मुक्त अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इससे कई लोग खुश थे तो कई लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।
वहीं, कलाली रॉड में कुछ घर ऐसे भी बने थे जिसके पास एक धुर जमीन नही है और वह धर्मशाला की जमीन पर वर्षो से घर बना कर जीवन व्यतीत कर रहे है। ऐसे लोगो के लिए अंचल की ओर से दो डिसमिल भूमि मुहैया कराये जाने की बात चल रही है। ऐसे लोगो को चिन्हित कर पर्चा देने के बाद वहां से खाली कराया जाएगा।
वहीं, बस स्टैंड स्थित धर्मशाला की जमीन को खाली कराने गए प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि धर्मशाला में दो निजी विद्यालय चलाए जा रहे है। वहीं विरोध कर रहे लोगों को प्रशासन ने समझा बुझा कर शांत किया।
सीओ अखिलेश कुमार ने बताया
कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 55 लोगों को नोटिस की गई थी। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 16 जून की तय की गई। उसी आलोक में आज 55 लोगों पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई है। आगे और भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी जा रही है। दो नोटिस देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, धर्मशाला की जमीन पर जो भी अतिक्रमण है उसे भी खाली कराया जाएगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, आरओ नादिर अयूबी सहित दर्जनों पुलिस और अंचल प्रशासन मौजूद थे।


You must be logged in to post a comment.