back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Bihar Agnipath Live में देश में भौकाल मचा देंगे का अल्टीमेटम, गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आर्मी भर्ती के कैंडिडेट प्रदर्शन कर रहे हैं। गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट, सहरसा, जहानाबाद, आरा, नवादा, मुंगेर, बक्सर, गया, भागलपुर समेत अन्य जिलों में अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम कर दिए हैं।

- Advertisement -

इससे कई रूटों पर रेल सेवा प्रभावित हुई है। राज्यरानी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत अन्य पैसेंजर ट्रेनों को रोकना पड़ा। वहीं, जाप ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पूरे देश में भौकाल मचाने की अल्टीमेटम भी दी। पढ़िए पूरी खबर, शुरूआत इस फोटो से…Bihar Agnipath Live में देश में भौकाल मचा देंगे का अल्टीमेटम, गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट,

- Advertisement -

आरा में रेलवे स्टेशन पर स्थित दुकानों में लूटपाट की खबर आई है। बेलागंज में गया-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोककर उसमें तोड़फोड़ की गई। नवादा में कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई है। गुरुवार सुबह से छपरा में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद दोपहर बाद हालात थोड़ी सामान्य हुई है। Bihar Agnipath Live में देश में भौकाल मचा देंगे का अल्टीमेटम, गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट,छपरा में रेलवे ट्रैक पर से प्रदर्शनकारी जा चुके हैं। जिसके बाद रेलवे परिचालन को शुरू कर दिया गया है।आरा जिले में अग्निपथ अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम किए गए रेलवे ट्रैक खोल दिए गए हैं। आरा में रेल ट्रैक खाली होने के बाद यहां की लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है।

- Advertisement -

Bihar Agnipath Live में देश में भौकाल मचा देंगे का अल्टीमेटम, गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट,गया में अग्निवीरों की बहाली के केंद्र के निर्णय को लेकर दूसरे दिन भी गया में विभिन्न स्थानों पर हंगामा जारी है। गया जिले के बेलागंज, बाराचट्टी में नेशनल हाईवे, गया शहर के सिकडिया मोड़, रेलवे स्टेशन ,गांधी मैदान में सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

सरकार के अग्निपथ के निर्णय के विरोध में इस तरह का हंगामा गया जिले में जारी है। सिकरिया मोड़ पर प्रदर्शकनकारियों के हंगामे को देखते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। फिलहाल जिले में पुलिस की टीम पूरी सतर्कता से बरत रही है जिससे स्थिति नियंत्रण में है।

गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सेना भर्ती अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा जिले में कई स्थानों पर किया जा रहा है। गया रेलवे स्टेशन पर भी हंगामा करने की सूचना मिली तो हम लोग पहुंचे हैं और पूरी व्यवस्था अभी कंट्रोल में है और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि शहर के सिकरिया मोड़ के समीप हंगामे को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए मामूली लाठीचार्ज किया है।

इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को भगाया गया। वही गांधी मैदान से भी प्रदर्शनकारियों को हटाया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि गया जिले के बाराचट्टी में नेशनल हाईवे 2 को जाम किया गया था जिसे अब नियंत्रण में कर लिया गया है और आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं बेलागंज में भी हंगामे की सूचना है। पुलिस की पूरी टीम रेलवे सुरक्षा बलों की मदद से जिले भर में निगरानी रखी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Patna Coaching Security: पटना में कोचिंग और हॉस्टल की सुरक्षा अब होगी फुलप्रूफ, जानिए नए नियम

Bihar Agnipath Live में देश में भौकाल मचा देंगे का अल्टीमेटम, गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में तोड़-फोड़, नवादा में बीजेपी ऑफिस फूंका, आरा में लूटपाट,भागलपुमें सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ का विरोध करते हुए गुरुवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का को जाम कर दिया। इस जाम के कारण कटिहार बरौनी रेल खंड की अप और डाउन ट्रेक पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसकी वजह से लगभग साढ़े पांच घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा।

यह भी पढ़ें:  बिहार आउटसोर्सिंग कर्मचारी: विधान सभा में गरमाया मुद्दा, क्या मिलेगी 'ठेके' के दलदल से मुक्ति?

कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस बलों के काफी समझाने के बाद सुबह 9:45 से लगा जाम दोपहर बाद 3:15 में समाप्त हुआ। इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका।

इस रेल चक्का जाम की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार के अलावा आरपीएफ, जीआरपी थाने की पुलिस, झंडापुर ओपी, बिहपुर थाना, खरीक थाना और भवानीपुर ओपी की पुलिस भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन छात्र काफी आक्रोशित थे।

छात्रों ने बताया कि लगभग तीन साल से बहाली प्रक्रिया ठप है। तीन साल पूर्व में भी जो बहाली प्रक्रिया की गयी थी, उसे भी रद कर दिया गया है। तीन साल पहले वाली बहाली प्रक्रिया के कई चरणों मे वे लोग सफल रहे थे। अंतिम चरण में परीक्षा होनी थी लेकिन पूरी प्रक्रिया को रद कर दिया गया। इस प्रक्रिया में शामिल छात्रों का उम्र भी समाप्त हो गया है। अब वे क्या करेंगे। छात्रों ने कहा कि बड़ी मेहनत से हमलोगों ने सफलता हासिल की थी। अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की बहाली को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Connection Rules : बिहार बिजली का बदला कनेक्शन रूल्स, पुश्तैनी जमीन पर कनेक्शन अब बेहद आसान, जानें नए नियम

छात्रों ने कहा कि 4 साल की नौकरी के बाद ऐसे छात्र कहीं के नहीं रहेंगे और उन्हें गार्ड की नौकरी करनी पड़ेगी। छात्रों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उन लोगों की बात को नहीं माना गया तो वे देश में भौकाल मचा देंगे।

पटना में जन अधिकार पार्टी ने सेना की चार साल के लिए युवाओं की अग्निवीर के तौर पर भर्ती योजना का विरोध किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार छात्र परिषद के छात्रों ने कारगिल चौक पर गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका।

पप्पू यादव ने कहा कि केवल चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन है। सेना का मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा है, ऐसे में फ़ौजियों के साथ 4-4 साल वाला प्रयोग ठीक नहीं है? सैनिकों के स्वाभिमान और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों का जन अधिकार पार्टी पुरजोर विरोध करती हैं।

जाप के प्रदेश प्रधान महासचिव अवधेश लालू ने कहा कि राष्ट्रवादी सरकार कॉरपरेट के इशारे पर राष्ट्रीय सम्पति को रद्दी के भाव मे बेच रही है।निजी कारण का आलम यह है कि सेना को भी निजी हाथों में सौपने की तैयारी कर लिया है।मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा वेरोजगार नौजवानों को ठगा है।

जाप छात्र परिषद के अध्यक्ष रौशन शर्मा ने कहा कि 2 करोड़ युवाओं के रोजगार देने के नाम पर आई नरेंद्र मोदी की सरकार ने रोजगार पर बुलडोजर चला दिया है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू सहित कई लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...

T20 World Cup 2026: भारत ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी, अर्शदीप-सुंदर की वापसी!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है, खासकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें