spot_img

सीवान में दिन-दहाड़ अपराधियों ने घर में घुसकर युवक की ताबड़तोड़ चाकुओं से हत्या, गया में पिता निकला हत्यारा, पत्नी के साथ सोए पुत्र की गले में उतार दी गोली

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार में अग्निपथ के बीच अपराधियों के मनोबल भी बुलंदी पर है। सीवान में युवक की हत्या कर दी गई है जबकि गया में पिता ही निकला हत्यारा। पुत्र की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैली है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को आपसी रंजिश में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी । मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी परमानंद यादव का 35 वर्षीय पुत्र रवि यादव है ।

- Advertisement -

बताया जाता है कि रवि यादव अपने मकान के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने रवि यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गूंज उठा 'हर हर महादेव': बेनीपुर में महारुद्र यज्ञ का भव्य आगाज, 29 जून तक चलेगा अनुष्ठान

पीड़ित के परिजन ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की जानकारी मिलते ही फुलवरिया गांव पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया ।

परिजन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ 3 साल पहले किसी बात को लेकर आपसी रंजिश थी। इसी मामले में बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया ।

वहीं, गया जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र के रबदा गांव में पिता ने पुत्र को गोली मारकर गुरुवार की देर रात हत्या कर दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार राजेंद्र पासवान ने अपने बड़े पुत्र राकेश पासवान को गोली मार कर हत्या कर दिया। राजेन्द्र पासवान अपने पुत्र राकेश पासवान से किसी बात को लेकर नाराज थे।

मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह अपने पति के साथ घर के एक कमरे में थी। तभी उसके ससुर आए और उसके पति के गले पर गोली मार दी। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण राकेश पासवान की मौत हो गई।काजल ने बताया कि उसकी तीन पुत्री है। उसका लालन पोषण कैसे होगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गूंज उठा 'हर हर महादेव': बेनीपुर में महारुद्र यज्ञ का भव्य आगाज, 29 जून तक चलेगा अनुष्ठान

डुमरिया थाना के पुलिसकर्मियो ने महुडी पंचायत के रबदा गांव पहुंचकर राकेश पासवान के शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं,आरोपी राजेन्द्र पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform

तेज प्रताप यादव को कौन कर रहा ब्लैकमेल, आधी रात पहुंचे यहां… कहा – ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, जान को खतरा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आकाश यादव स#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#BiharCrime