back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर, नई स्टार्टअप नीति को मिली मंजूरी, बनेंगे 5 स्टार होटल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में बुलाई गई नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 17 एजेंडे पर मुहर लगी है। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि राज्य में बालू घाटों की नीलामी के लिए अब टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही सरकार ने बालू खनन नीति 2019 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

बिहार स्टार्टअप नीति- 2022 को किया गया अनुमोदित

इसके साथ ही इस कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना में अध्ययन कर रहे पीजी एवं पीएचडी फैलोशिप एवं इंटर्न के लिए मानदेय में वृद्धि की जाएगी। साथ ही बिहार स्टार्टअप नीति- 2022 को अनुमोदित किया गया है।

- Advertisement -

इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें मुख्य रूप से नई स्टार्टअप नीति पर मुहर लगी। साथ ही त्रिस्तरीय कमेटी के गठन किया गया, जिसमें स्टार्टअप नीति के तहत कमेटी चयन करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Irrigation: बाराचट्टी में बूंद-बूंद पानी को तरसते किसान, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज

इतना ही नहीं सरकार ने बालू खनन नीति 2019 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही साथ बिहार के पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले पीजी पीएचडी फैलोशिप और इंटरनेट के मानदेय में इजाफे के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

साथ ही बिहार में पर्यटकों के लिए 5 सितारा होटल बनेगा। पटना के अशोक पाटलिपुत्रा, बांकीपुर बस स्टैंड और सुल्तान पैलेस की भूमि पर पांच सितारा होटल बनाया जाएगा। होटल में कुल 1100 कमरे होंगे। साथ ही बालू खनन घाटों का बंदोबस्त ई-नीलामी के तहत होगा। 5 वर्षो के लिए नीलामी की जाएगी। सुरक्षित जमा राशि 50 % बढ़ाया गया।

पटना के बीहटा में सेंटर इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के तहत इंस्टिट्यूट की स्थापना की जाएगी। पशु विज्ञान युनिवर्सिटी पटना में पीजी, पीएचडी, फेलोसशिप और इन्टर्नस के मानदेय को बढ़ाया गया। साथ ही बिहार के पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले पीजी पीएचडी फैलोशिप और इंटरनेट के मानदेय में इजाफे के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर, नई स्टार्टअप नीति को मिली मंजूरी, बनेंगे 5 स्टार होटल नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर, नई स्टार्टअप नीति को मिली मंजूरी, बनेंगे 5 स्टार होटल नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर, नई स्टार्टअप नीति को मिली मंजूरी, बनेंगे 5 स्टार होटल

इसके अलावा पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड परिसर एवं सुल्तान पैलेस की भूमि पर 45 वर्ष की लीज के तहत पांच सितारा होटल निर्माण एवं संचालन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही बिहार के अनुदानित 599 इंटर स्तरीय महाविद्यालय एवं 16 माध्यमिक विद्यालयों में से 461 इंटर स्तरीय महाविद्यालय एवं 15 माध्यमिक विद्यालयों को संबद्धता के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 तक विस्तारित किया गया है। साथ ही संबद्धता प्राप्त करने के बाद ही इन संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2014-16 से अनुदान राशि वितरण की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में किसानों की बदलेगी तकदीर, योजनाओं का लाभ दिलाने में Farmer ID बनेगा तुरुप का इक्का, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

वहीं, बिहार सूचना लिपिक नियमावली(संशोधन) 2022 के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है। अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नियमावली 2022 में संशोधन के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है।इसके साथ ही बिहटा में चिन्हित भूमि पर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी चेन्नई द्वारा आईपीटी स्थापना के लिए कुल 84 करोड़ 33 लाख 64000 की प्रशासनिक स्वीकृति एवं चालू वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ 90 लाख सहायक अनुदान की विमुक्ति का प्रस्ताव पास किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव 2026: 37 सीटों पर सियासी संग्राम, बिहार की 5 सीटें होंगी निर्णायक!

राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत कटिहार के मनिहारी में कुल 5.6285 हेक्टेयर भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 133बी के फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए एनएचआई को निःशुल्क हस्तानांतरित की गई है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के अतर्गत बिहार प्रशासनिक न्यायाधिकरण के लिए प्रस्तावित कुल 27 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान स्कीम के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राज्य स्कीम मद से सहायक अनुदान के रूप में 45,41,48,00,000 रुपए की स्वीकृति एवं तत्काल 37,74,90,77,100 रुपए की व्यय की विमुक्ति।

नीतीश कैबिनेट ने चालू वित्तीय वर्ष में मुंगेर एवं सिवान में भीमराव अंबेडकर आवासीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के निर्माण कराने का निर्णय लिया है। प्रति स्कूल 51 करोड़ की लागत आएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सलीम खान के निजी जीवन के वो पहलू, जो चौंका देंगे हर किसी को!

Salim Khan News: बॉलीवुड के सबसे सफल और सम्मानित पटकथा लेखकों में से एक,...

T20 World Cup 2026 में भारत का विजयी आगाज: नीदरलैंड ने दी कड़ी चुनौती

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के...

भारत ने T20 World Cup में नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त! 17 रनों की शानदार ‘शुभम्’ जीत

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! आपके चहेते शेरों...

Bihar Murder News: लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अवकाश पर घर आया था संतोष

Bihar Murder News: जीवन की डोर अचानक टूट गई, जब एक रेलकर्मी अपने ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें