

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान कमला बलान पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण करने आए दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के स्थानीय नेताओं ने प्रखंड मुख्यालय को बाजार से हटाकर धबोलिया में शिफ्ट करने की मांग की थी।
लोगों ने डीएम को भ्रमित कर बताया कि धबोलिया में प्रखंड का भवन बनकर तैयार है और प्रखंड मुख्यालय को शिफ्ट नही किया जा रहा है। जिसके बाद डीएम श्री रौशन ने अपने पत्रांक 2423/C में कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शिफ्ट करने का आदेश दिया। डीएम के आदेश के बाद से स्थानीय प्रशासन दिन-रात परेशान है कि धबोलिया स्थित ई-किसान भवन में कैसे प्रखंड मुख्यालय को चलाया जाएगा।
जानकर बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि तो चिन्हित कर लिया गया लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नही दिया गया है। इसके कारण भवन निर्माण नहीं हो रहा है। घोषणा के बाद धबोलिया में ई-किसान भवन, अंचल अभिलेखागार और पशु अस्पताल और बीआरसी भवन ही बन सका है।
लेकिन, अब तक प्रखंड मुख्यालय का निर्माण नही हो सका है। जानकर सूत्रों की माने तो ई किसान भवन में कुल आठ कमरे है जिसमें किसान से संबंधित कार्य किये जाते है। अगर प्रखंड मुख्यालय को यहां शिफ्ट किया जाता है तो कृषि से संबंधित सहित प्रखंड को संचालित करने में काफी परेशानी का सामना करना पर सकता है। इसके आलावे सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रखंड मुख्यालय को वहां शिफ्य करना उचित नही होगा।
कि बिना विभाग के सचिव के आदेश का कृषि कार्यालय में प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जबरन शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। इससे कृषि संबंधित कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पर सकता है।


