back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में पोखर भिंडा पर बना लिया सैकड़ों झोपड़ी, किया कब्जा और लहरा दिया लाल झंडा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले के ब्रह्ममपुर पूर्वी स्थित हाउदी पोखर भिंडा पर बसे सैकड़ों महादलित परिवारों ने झोपड़ी बनाकर उसपर लाल झंडा लहरा दिया है। सार्वजनिक समुदायिक भवन, चापाकल और शौचालय समेत बुनियादी सुविधा बहाली की मांग के साथ ब्रह्मपुर पूर्वी के हाउदी पोखर पर सैकड़ों भूमिहीन परिवार के लोगों ने झोपड़ी बनाकर पोखर का भिंड समेत रैयती जमीन भी कब्जा कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, भूमि पर झोपड़ी बनाकर कब्जाधारियो के समर्थन में सीपीएम के नेताओ ने उक्त स्थल पर पहुंचकर कब्जाधारी दलित महादलित गरीब परिवारों को बासगीत पर्चा के साथ सभी मूलभूत सुविधा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट
जानकारी के अनुसार, हाऊदी पोखरा भिंडा सरकारी एवं आसपास मालिकाना रैयती भूमि है, जिसपर झोपड़ी बना लिया है। झोपड़ी बनाकर चूल्हा चौकी खाट डालकर झोपड़ी में रहना शुरू कर दिया है। उक्त स्थल पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ब्रह्मपुर पूर्वी शाखा कमिटी ने सभी झोपड़ी पर लाल झंडा टांग दिया है।

वहीं, मौके पर आयोजित सभा जिसकी अध्यक्षता रामचन्द्र ठाकुर ने किया। वहीं, संचालन जय मांझी ने किया। सभा को संबोधित करते सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य सह खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत ने कहा कि सरकार की ओर से घोषिणा की गई है वासहीनों को बसने के लिए पांच डीसमील जमीन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा की बदलेगी सूरत! एयरपोर्ट-AIIMS के बाद अब बनेगा औद्योगिक हब, जानिए मुलाकात और आग्रह पत्र
जाले अंचलाधिकारी अमानत करा एवं चौहद्दी क़ायम कर इस स्थल पर बसे गरीबोंख् भूमिहीनों को वासगीत पर्चा निर्गत करें। सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि हाउदी पोखरा भिंडा काफी ऊंचा था  भिंडा का मिटटी कटकर ईंट-भट्ठा मालिक की ओर से काटकर पस्त कर दिया है। उन ईंट-भट्ठा मालिक पर कार्रवाई किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुआ जाले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सीपीएम नेता गोपाल ठाकुर व नरेंद्र मंडल ने कहा कि भूमाफिया, ठेकेदार, दलाल एवं बिचौलिया, गरीबों, झोपड़ियों को उजाड़ना चाहता है। वक्ताओं ने कहा कि बसे परिवारों के वीच बुनियादी सुविधाएं सरकार बहाल करे। पीने का पानी चापाकल, शौचालय एवं सामुदायिक भवन इत्यादि की मांग वक्ताओं ने पंचायत जन प्रतिनिधियों से किया है। सभा को गीता देवी, विभा देवी, लाखों देवी, भुखली देवी ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें