back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में गर्मी की छुट्‌टी खत्म…स्कूल खुलने के पहले ही दिन 9 शिक्षक मिले फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। गर्मी की छुट्‌टी समाप्त हुई सभी विद्यालय खोले गए। विद्यालय खुलने के पहले ही दिन बीडीओ किशोर कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय केवटगामा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 32 पदस्थापित शिक्षकों में सिर्फ 20 शिक्षक ही उपस्थित पाए गए। जबकि तीन शिक्षिका विशेषावकाश में थी और 9 शिक्षकों में रेणु कुमारी, भारती कुमारी, रूबी कुमारी, चंद्र मोहन सिंह, राजकुमार मल्लिक, राजेश यादव, दुर्गानंद मिश्र, श्वेता कुमारी और रामजतन ठाकुर बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

- Advertisement -

जानकर लोग बताते हैं कि केवटगामा ही बल्कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों का लगभग यही हाल है। यहां शिक्षा व्यवस्था काफी लचर होते जा रही है। सरकारी शिक्षकों को सिर्फ वेतन से जरूरत होती है बच्चों का पढ़ाई से उसे कोई लेना देना नहीं होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का 'महाप्लान', DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात... नोट 06272-240600

कोई पदाधिकारी अगर विद्यालय की जांच करते हैं और विद्यालय में अनियमितता पायी जाती है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ स्पष्टीकरण पूछकर छोड़ दिया जाता है। जब तक एक दो शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है।

विद्यालय के प्रभारी एचएम शंभु सदा बताते हैं
कि सहायक शिक्षक राजेश यादव अपने योगदान 8 मार्च 2022 से अब तक विद्यालय से लगातार अनुपस्थित हैं। उनके बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि वे उतर प्रदेश के रहने वाले हैं और विद्यालय आते ही नही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अनुपस्थिति सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। अगर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण का संतोषप्रद जबाब शिक्षकों की ओर से नहीं दिया जाता है तो संबंधित शिक्षकोंं पर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा पाने के अचूक उपाय और महत्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

इंडियन कार एक्सपोर्ट्स: भारतीय गाड़ियों का बढ़ा दबदबा, निर्यात में 33% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी!

Indian Car Exports: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत...

हीर रांझा: इम्तियाज अली और एकता कपूर की नई प्रेम कहानी का ऐलान, फैंस में जबरदस्त उत्साह!

Heer Ranjha News: मोहब्बत की दुनिया में एक बार फिर दो बड़े नाम साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें