back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर ने माना, अपनाया है..योग सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए लाभदायक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न स्थानो पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत  जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं बेनीपुर कोर्ट की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में योग एवं प्राणायाम अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का आरंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अविनाश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आनंद एवं एसडीओ शंभुनाथ झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीजेवन  कुमार ने कहा कि अपने शरीर को शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए हमें योग और प्रणायाम को अपनाना चाहिए।

- Advertisement -

आज योग की महत्ता को संपूर्ण विश्व ने माना है और अपनाया है, योग सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए लाभदायक है, योग से शरीर की बीमारियों का समूल नाश होता है और मन भी प्रसन्न रहता है। एसीजेएम आनंद ने कहा कि योग कर हम निरोग रह सकते हैं।दरभंगा के बेनीपुर ने माना, अपनाया है..योग सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए लाभदायक

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Accident: दरभंगा में अमृत भारत एक्सप्रेस बनी काल, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, शव के उड़े चिथड़े

एसडीओ श्री झा ने कहा कि बच्चों के योग करने से उनकी एकाग्रता और स्मृति बढ़ती है, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपाल भाति, अनुलोम विलोम आदि योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उसके फायदे को भी बताया। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

वहीं प्रखंड के सझुआर पंचायत में मुखिया चन्दन कुमार झा के नेतृत्व में +2 उच्च विद्यालय सझुआर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक मंडल, राहुल ठाकुर, धीरज कुमार, विकास, मुकेश यादव, मदन मोहन, रौशन, संध्या झा, मानस झा आदि ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...

T20 World Cup 2026: भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया, मिली कड़ी टक्कर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और जुनून से भरी एक और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें