back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बनकर फिर लौटे डॉ. प्रेमचंद प्रसाद, लोगों में खुशी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लोग उस वक्त बेहद मायूस हो गए थे जब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रेमचंद प्रसाद का यहां से स्थानांतरण कर दिया गया। लेकिन, 21 जून के इस पावन योग दिवस पर सिंहवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर वापस लाने फिर डॉ. प्रेमचंद प्रसाद यहां के बतौर प्रभारी लौट आए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket News: भरडीहा ने बरनिया को रोमांचक मुकाबले में हराया, BPL नाईट टूर्नामेंट के फाइनल में जीता खिताब

जानकारी के अनुसार, सीएस सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेशानुसार डॉ.प्रेमचंद प्रसाद ने मंगलवार को फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा का बतौर चिकित्सा पदाधिकारी पदभार ग्रहण कर लिया है।

- Advertisement -

इससे पहले डॉ. प्रसाद का स्थानांतरण हरिहरपुर अतिरिक्त स्वाथ्य केंद्र में कर दिया गया था। इस खबर ने स्थानीय लोगों को बेचैन कर दिया था। कारण, डॉ. प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था को विकसित और

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बिरौल में दूसरे दिन भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण, 91 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें केंद्रवार आंकड़े
दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बनकर फिर लौटे डॉ. प्रेमचंद प्रसाद, लोगों में खुशी
दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बनकर फिर लौटे डॉ. प्रेमचंद प्रसाद, लोगों में खुशी

विस्तारित किया। खासकर, कोरोना काल में सिंहवाड़ा स्वाथ्य केंद्र ने जिस तरीके से कार्य को अंजाम देकर पीड़ित मानवता की सेवा की। उसके लिए डॉ. प्रेमचंद प्रसाद के नेतृत्व में स्थानीय कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

ऐसे में, डॉ.प्रसाद को मूल पदस्थापित स्थान पर कार्य करने के आदेश मिलते ही स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सही और साकारात्मक फैसला कहा है। वहीं, डॉ. प्रेमचंद प्रसाद ने देशज टाइम्स को बताया कि उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका मकसद इसबार और बेहतर और सुचारू तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था को देखना और स्वास्थ्य व्यवस्था को सहेजना रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सलीम खान के निजी जीवन के वो पहलू, जो चौंका देंगे हर किसी को!

Salim Khan News: बॉलीवुड के सबसे सफल और सम्मानित पटकथा लेखकों में से एक,...

T20 World Cup 2026 में भारत का विजयी आगाज: नीदरलैंड ने दी कड़ी चुनौती

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के...

भारत ने T20 World Cup में नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त! 17 रनों की शानदार ‘शुभम्’ जीत

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! आपके चहेते शेरों...

Bihar Murder News: लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अवकाश पर घर आया था संतोष

Bihar Murder News: जीवन की डोर अचानक टूट गई, जब एक रेलकर्मी अपने ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें