spot_img

बिहार में हाई कोर्ट और जिलाध्यक्ष के स्टिकर वाली लक्जरी कार से लाखों की बंटी बबली देसी शराब बरामद

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जिला सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के समीप मंगलवार को यूपी से सीवान की तरफ आ रही एक लग्जरी कार UP 32 DP 2696 से पुलिस ने 1050 बोतल बंटी बबली देसी शराब को बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लाखों है। वहीं लग्जरी कार के साथ  शराब तस्कर यूपी के देवरिया जिले के संजय प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस ने जिस गाड़ी को शराब के साथ पकड़ा उस गाड़ी के शीशे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं नंबर प्लेट के ऊपरी हिस्से में जिला अध्यक्ष का होर्डिंग लगा है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले तो वह चकमा खा गए। गाड़ी के अगले हिस्से पर उच्च न्यायालय लिखा हुआ दिखने से उन्हें लगा कि किसी अधिकारी की गाड़ी है। इसकी वजह से चकमा खा गए, लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक के हाव भाव बदलने लगें। इस से पुलिस को शंका हुई और उसने कार चालक को कब्जे में लेकर जांच किया।

- Advertisement -

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कार चालक ने किसी भी प्रकार की संतोषजनक जवाब नहीं दी । जिसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए । लग्जरी कार की डिक्की में एक हजार पचास पीस बंटी बबली शराब बरामद हुआ।

इस संबंध में सीवान मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से किसी लग्जरी कार में शराब कारोबारी शराब लेकर सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र इलाके में डिलीवरी के लिए निकले हुए है ।

सूचना के बाद से ही मुफस्सिल थाने के पुलिस शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए एक्टिव हो गई। पुलिस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के समीप मुस्तैद खड़ी थी। इसी दौरान यूपी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने आशंका के आधार पर रोक दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform

तेज प्रताप यादव को कौन कर रहा ब्लैकमेल, आधी रात पहुंचे यहां… कहा – ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, जान को खतरा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आकाश यादव स#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#BiharCrime