back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के बैंक कृषि और प्राथमिक क्षेत्रों में लक्ष्य से काफी दूर, मिला साख जमा अनुपात का फीसद बढ़ाने का टास्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में प्रथम तिमाही की प्रगति की समीक्षा हुई, समीक्षा के दौरान कृषि क्षेत्र सहित प्राथमिक क्षेत्र में लक्ष्य के विरुद्ध ऋण उपलब्ध कराने के प्रतिशत में एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा तथा आईडीबीआई बैंक का प्रतिशत काफी कम रहा है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी श्री रौशन ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों को प्राथमिक क्षेत्र खासकर कृषि क्षेत्र में ऋण का प्रतिशतदरभंगा के बैंक कृषि और प्राथमिक क्षेत्रों में लक्ष्य से काफी दूर, मिला साख जमा अनुपात का फीसद बढ़ाने का टास्क बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा सीडी रेशियो (साख- जमा अनुपात) की समीक्षा में एसबीआई बैंक का 30.31 प्रतिशत इंडियन बैंक का 23.76 प्रतिशत, पीएनबी बैंक का 21.53 प्रतिशत, केनरा बैंक का 18.19 प्रतिशत एवं आईडीबीआई बैंक का 24.14 प्रतिशत साख जमा अनुपात पाया गया, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhabga News: क्रिकेट का Benipur में रोमांच... झंझारपुर की धमाकेदार जीत, शुभम के तूफान में उड़ी किशनपुर किंग्स, 6 विकेट से रौंदा

जिलाधिकारी श्री रौशन ने कहा कि ऋण प्रदान करने पर रोजगार भी उत्पन्न होता है और इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। इसलिए (सीडी) साख- जमा अनुपात को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

गव्य विकास के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2022-23 के लिए 164 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जो 02 और 04 गायों के क्रय के लिए ऋण उपलब्ध कराई जाती है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 75 प्रतिशत् अनुदान दिया जाता है।   जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि उनके 33,854 समूहों का बैंक लिंकेज है।

प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 का शत्-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है। इस वित्तीय वर्ष केदरभंगा के बैंक कृषि और प्राथमिक क्षेत्रों में लक्ष्य से काफी दूर, मिला साख जमा अनुपात का फीसद बढ़ाने का टास्क लिए 299 का लक्ष्य प्राप्त है। इसके अन्तर्गत स्वरोजगार के लिए 50 लाख रूपये तक का ऋण दिया जाता है। डीएम ने इसमें शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी।

उक्त बैठक में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधान पार्षद हरि सहनी, स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला अग्रणी बैक प्रबंधक अजय कुमार सिन्हा, डीडीएम (नवार्ड) आकांक्षा कुमारी, रिजर्व बैंक के एलडीओ, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता (बैंकिंग) अभिषेक रंजन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण एवं बैकर्स उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...

राजपाल यादव: जेल से बाहर आते ही एक्टर ने कर डाली ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें