spot_img

बैंक खुलते ही पंजाब नेशनल बैंक में घुसे 5 अपराधियों का तांडव, PNB से 12.40 लाख की लूट, कर्मियों को बनाया बंधक, रॉड से पीटा, फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

रवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां तेलपा ओपी अंतर्गत बेलखारा बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से शुक्रवार को बाइक पर आए पांच लुटेरों ने हथियार के बल पर 12.40 लाख से ज्यादा की रकम लूट ली है।

- Advertisement -

बताया गया है कि बैंक खुलते ही करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने बैंक लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 लाख से ऊपर की राशि लुटेरे लेकर भागने में सफल हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे बैंक खुलते ही बाइक सवार हथियारबंद पांच बदमाश बैंक में घुसे। हथियार के बल पर बैंक के मैनेजर मिन्टू कुमार सहित अन्य कर्मियों को बंधक लिया। इसके बाद इस बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। बैंक के अनुसार अपराधियों ने करीब 12.40 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की है। लुटरों के बैंक से निकलते ही कर्मी ने घंटी बजाई लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती लुटेरे फरार हो चुके थे।

- Advertisement -

लुटेरों ने बैंक खुलते ही यहां काम कर रहे कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। लुटेरों ने बार-बार उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। लूट की घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने बैंक प्रबंधक मिंटू कुमार को रॉड से मारकर जख्मी कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

अपराधी बाइक से आए थे। बैंक के भीतर सभी पांच अपराधी पहंचे और मारपीट शुरू कर दिया। सभी कर्मियों को पिस्टल की नोक पर पहले बंधक बना लिया। मैनेजर ने कुछ विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई की। मैनेजर घायल हैं। लूटेरों ने बैंक की सीसीटीवी का डीवीआर भी लूट लिया। इससे पहले सभी कर्मियों की मोबाइल भी छीन ली थी। भागते वक्त  हवाई फायरिंग भी किया।

घटना की सूचना पर अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी और एसडीपीओ रोशन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और अपराधियों के भागने की दिशा में उनका पीछा भी किया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर तेलपा की ओर भागे हैं। घटना के बाद तीन थाने की पुलिस एवं डीएसपी रोशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और नाकेबंदी कर दी है।

बैंक कर्मियों ने बताया कि पांच की संख्या में हथियार से लैस अपराधी बैंक के अंदर घुसे। सभी ने एक साथ हथियार निकाल बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद लाकर रूम में ले जाकर लॉक खुलवाया। सारे रुपये निकाल कर साथ लाए एक एयर बैग में भर लिया। बैंक प्रबंधक ने लाकर की चाबी देने से मना किया तो पास रखे रॉड से उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बैंक खुलते ही करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में दाखिल हुए थे। उनकी संख्या पांच बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही शहरतेलपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 लाख से ऊपर की राशि लुटेरे लेकर भागने में सफल हो गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence