back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान कमला बलान की उपधारा में बह गया 10 साल का सुमन, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। नहाने के दौरान नदी में दस वर्षीय सुमन की डूबने से मौत हो गई है। वहीं, परिवार में कोहराम मचा है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार उसड़ी घाट निवासी अंकज साफी का 10 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार अपने सहपाठियों के साथ गांव के पश्चिम में बह रहे कमला बलान की उपधारा में स्नान कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

इसी दौरान नदी के तेज धार में सुमन का पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही सुमन नदी में धाराओं की दिशा में बह गया। उसको नदी में बहते देख सहपाठियो ने काफी शोर मचाया जब तक वहां  ग्रामीण आते तब तक सुमन डूब चुका था।

- Advertisement -

बच्चे की डूबने की खबर मिलते ही उनकी मां पिंकी देवी छाती पीटते हुए नदी किनारे आई और नदी किनारे आकर बेहोश हो गयी। बाद में ग्रामीणों ने पिंकी को घर वापस पहुंचाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर लिखे जाने तक बच्चे का नदी से बरामदगी नहीं हो पायी है। ग्रामीण मछली मारने वाली जाल तथा नाव के सहारे बच्चे की खोज में सुबह से ही प्रयासरत हैं। इसमें अभी तक कोई सफलता ग्रामीणों को नहीं मिली है।

- Advertisement -

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना के सअनि महेन्द्र मंडल मौके पर पहुंचे। इस सबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन की ओर से जिला को सूचना दिया गया है। साथ ही संबंधित कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिलाई मशीन की 'खट-पट' से गूंजा गंगवारा, 24 महिलाओं के हुनर को मिली नई पहचान, अब लिखेंगी आत्मनिर्भरता की कहानी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें