जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना परिसर जाले के पुलिस सहायता केंद्र परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा को लेकर अंचलाधिकारी राकेश कुमार और थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय की देखरेख में जनता का दरबार लगाया (On the spot verdict in three cases) गया।
इस जनता दरबार में एक दर्जन मामला पहुंचा। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 13 मामले पहुंचे। सभी मामलों को दोनों अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। एक के बाद एक कागजातों की जांच शुरू हुई।
अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने कागजातों की जांच की। साथ ही, संबंधित दोनों पक्ष को भूमि संबंधित दावा के संदर्भ में पूछताछ की। वहीं, बड़ी मलिकपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के बीच से सार्वजनिक रास्ता विवाद के संदर्भ में दोनो पक्षों के कागजात और मौखिक बयान सहित तीन भूमि विवादों से संबंधित मामलों को सुनते हुए तीनों मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया।
अन्य तीन मामलों को सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश निर्गत किया। वहीं,छह मामलों में स्थल निरीक्षण कागजातों का गहन अध्यन-अवलोकन करने का फैसला देते हुए अन्य भूमि विवाद में दोनों पक्षों को शांति और सौहार्द बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए नोटिस भेजते हुए अगले आदेश पर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में विवादित भूमि संबंधित कागजतों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया।