spot_img

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र में घुसा अग्निपथ, राबड़ी की अगुवाई में RJD का जमकर हंगामा, पढ़िए Darbhanga Mla संजय सरावगी ने क्या किया, क्यों बिफरे Deputy CM

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानमंडल में सोमवार को मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी जमकर हंगामा हुआ। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जमकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सदन में चर्चा की मांग जैसे ही की राजद के अन्य सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोपहर बारह बजे विधान परिषद की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्यों ने अग्निपथ थे योजना को लेकर कार्यस्थगन की सूचना सदन में दी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने जब सदन में प्रश्न उत्तर काल चलाने का प्रयास किया तो विपक्षी सदस्य सदन में उठ खड़े हुए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी सदन में अपनी जगह पर खड़ी हो गई और केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर सदन में चर्चा की मांग करने लगी।

- Advertisement -

शुक्रवार को सत्र की कार्यवाही में विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए थे। अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला था लेकिन शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही सदन में दिवंगत नेताओं को शोक संवेदना व्यक्त किए जाने के बाद आज 11 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र में घुसा अग्निपथ, राबड़ी की अगुवाई में RJD का जमकर हंगामा, पढ़िए Darbhanga Mla संजय सरावगी ने क्या किया, क्यों बिफरे Deputy CM

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवक की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत ! दस दिन पहले मखाना फोड़ने के काम से गया - लौटी पोस्टमार्टम वाली लाश - परिवार बोला- ये हत्या है!

राबड़ी देवी के साथ आरजेडी के दूसरे विधान पार्षद भी आज सदन में अग्निपथ योजना पर बहस के लिए अड़ गए। आज विधान परिषद में आरजेडी के सदस्यों की संख्या बढ़ी हुई थी। स्थानीय निकाय कोटे से सदन में जीतकर पहुंचे सदस्यों और विधानसभा कोटे से पहुंचे नए सदस्यों की मौजूदगी में आरजेडी ने अपनी ताकत का एहसास कराया। आरजेडी लगातार इस मसले पर सदन में चर्चा की मांग कर रही थी।

इससे पहले केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार विधानसभा में भी विपक्ष का जमकर हंगामा देखा गया। विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर रहा था। हद तो तब हो गई जब विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की विधानसभा अध्यक्ष सदन को चलाना चाहते थे, लेकिन पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी के बाद बीजेपी ने भी अपना तेवर दिखाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Auction बिहार में अब घर बनाना होगा सस्ता! सरकार ने बालू के लिए लिया बड़ा फैसला- होगी नीलामी

विधानसभा की कार्यवाही प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सदन में अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न पर सरकार का जवाब आएगा।विधाननसभा में 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर भी सरकार का जवाब आना है। पहली ध्यानाकर्षण सूचना स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हुई है।

भाजपा विधायक के संजय सरावगी, कुमार शैलेंद्र समेत अन्य सदस्यों की तरफ से यह ध्यानाकर्षण सूचना लाई गई है, जबकि दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना कृषि विभाग से जुड़ी होगी। इस सूचना को राजद के विधायक सुधाकर सिंह, फते बहादुर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता की तरफ से लाया गया है। सदन में आज समितियों की रिपोर्ट रखी जाएगी।

विधानसभा में आज एक विधेयक भी सरकार की तरफ से रखा जाएगा। सदन में आज बिहार छोआ नियंत्रण संशोधन विधेयक 2022 को पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होनी है। केंद्र सरकार की तरफ से सेना बहाली को लेकर लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर आज विधानसभा में अंदर और बाहर दोनों जगह पर हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्षी दल इस मसले पर सदन में चर्चा और प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग कर सकते हैं। आगे पढ़िए क्या हुआ….

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने केन्द्र की सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर सदन के अंदर और बाहर जोरदार हंगामा करते हुए योजना को वापस लेने की मांग की। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने सदन पोर्टिको और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। पूर्वान्ह 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष इस मसले पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन का प्रस्ताव लेकर आया, जिसे सदन ने अस्वीकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी में नहीं गुल होगी बिजली! 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर जल्द होगा चालू |Madhubani JSS और पंडौल JSS रूट से निर्बाध होगी आपूर्ति

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कार्य स्थगन का प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद विपक्षी सदस्य वेल में आ गए। सदस्य काफी देर तक सदन में हंगामा करते रहे। इसके बाद भी अध्यक्ष ने प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की लेकिन विपक्ष कुछ सुनने को तैयार नही था। विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर सदन में चर्चा की मांग कर रहा था।

प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी से बिफरे उपमुख्यमंत्री

हंगामे के बीच विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस पर विपक्षी सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सदन में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस पर गहरी नाराजगी जतायी। स्थिति संभलते नहीं देखकर अध्यक्ष सिन्हा ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। अब दो बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिर्फ एक साल में करें मास्टर डिग्री! IGNOU ने FYUP छात्रों के लिए खोला रास्ता

Bihar Education: IGNOU ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक (FYUP) छात्रों के लिए एक साल में मास्टर डिग्री हासिल करने का अवसर प्रदान किया है। आवेदन की अंतिम ति#BiharEducation,#IGNOUMasters,#NEP2020

Bhagalpur Danapur Train लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है!भागलपुर-दानापुर रूट पर चलेंगी श्रावणी मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, जानिए – नया शेड्यूल और रूट

Bhagalpur Danapur Train: भागलपुर और दानापुर के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सावन महीने में कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने भागलपुर-दानापुर रूट#BhagalpurNews,#ShravaniMela,#BiharTrain

बिजली बिल न भरने पर अब नहीं होगी जेल! Patna High Court ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिजली बिल न चुकाना अपने आप में बिजली चोरी नहीं है। कोर्ट ने धारा 135 के तहत दर्ज एक FIR रद्द करते हुए उपभोक्त#PatnaHighCourt,#ElectricityAct,#BiharNews

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने 1.2 KM पैदल चलकर भरा जोश!देशभक्ति के रंग में डूबा हवेली खड़गपुर

Samrat Choudhary: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर में 1.2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान हजारों स्कूली बच्चों#BiharNews,#SamratChoudhary,#HaveliKharagpur