spot_img

वैशाली में दिन-दहाड़ दुकान में घुसे अपराधी, साइबर कैफे संचालक से कुछ देर बात की…फिर मार दी धांय-धांय 3 गोली, हत्या से उबले लोग

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से बड़ी खबर है। यहां, दिन-दहाड़ साइबर कैफे के संचालक का मर्डर हो गया है। मामला, जिले के गोरौल का है जहां बेखौफ अपराधियों ने साइबर कैफे में घुसकर कैफे संचालक विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि विकास किसी केस में गवाह थे। अपराधियों ने उन्हें उनकी ही दुकान पर उनकी ही कुर्सी पर आकर उन्हें ढ़ेर कर चलते बने। इसके साथ ही एकबारगी मंगलवार को गोरौल थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कौशल्या गैस एजेंसी के पास कोहराम मच गया। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने तीन गोली विकास को मारी। इससे मौके पर ही कैफे संचालक की मौत हो गई। मौके पर एसडीपीओ सदर और ग़ोरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

गोरौल स्टेशन रोड पर गोरौल गांव के रहने वाले विकास कुमार की साइबर कैफे दुकान है। आज सुबह बाइक पर सवार होकर तीन लोग उससे मिलने दुकान पर आए। इस बीच दो लोगों ने कुछ देर विकास से बातचीत की। उसपर फायरिंग कर भाग निकले। विकास ने अपनी दुकान पर कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे विकास के परिचित थे। मौके पर भारी भीड़ जमा है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा है।

आशंका है,विकास किसी केस में गवाह थे। इसी को लेकर उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। इसका सामना पुलिस को भी करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rural Road News: बिहार के ग्रामीण इलाकों को मिलेगा बड़ा फायदा! CM चौधरी का सड़क विकास पर ‘बड़ा फैसला’, पढ़िए – मजबूत नींव!

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, रखरखाव और चौड़ीकरण पर जोर दिय#PatnaNews,#BiharInfrastructure,#SamratChaudhary

Bhagalpur -Naugachia Crime News: नवगछिया में दिल दहला देने वाली हत्या: रंगदारी न देने पर युवक की नृशंस हत्या, भूना!

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने रंगदारी न देने पर तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच म#NaugachiaCrime,#BhagalpurNews,#MurderMystery

Darbhanga Crime News: दरभंगा में कोर्ट का बड़ा फैसला: लूट, अपहरण और धोखाधड़ी के आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द, जानें क्यों!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने पिस्तौल दिखाकर लूट, नाबालिग के अपहरण और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब इन सभी को पटना हाDarbhangaNews,BiharCrime,CourtDecision

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews