spot_img

Jehanabad गैस सिलेंडर Blast में 2 बच्चों की मौत, तीन की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

हानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के आलालपुर गांव में बुधवार सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। घटना में घर में मौजूद दो छोटे-छोटे भाई-बहन 6 वर्षीय रानी कुमारी एवं 4 वर्षीय ईशु कुमार की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य घायल हो गए।

- Advertisement -

परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनको जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

घटना जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के अलालपुर गांव की है। आनन-फानन में सबको जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक है और 90 फीसद से अधिक जल गए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि आग से जख्मी हुए सभी लोगों को इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि सभी घायल लोगों का शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक जल गया है। इसलिए आगे के इलाज के लिए सभी को पटना के पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय विश्वकर्मा उर्फ अर्जुन की पत्नी बबीता देवी खाना बनाने के लिए गई। उसने जैसे ही गैस खोला की आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई। इस आग की चपेट में रानी कुमारी और यीशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बबीता देवी, उसका बेटा रवि कुमार और पति संजय विश्वकर्मा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।

जानकारी के अनुसार, घर पर खाना बन रहा था। गैस लीक होने लगा। इससे घर में आग लग गई। तेज लपटों से डरकर घर के सदस्य इधर उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी,घर के दो बच्चे उसमें झुलस गए। दोनों की मौत हो गई। आग लगने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। घर वाले जोर जोर से चिल्लाने लगे। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice