back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के किसान भाइयों सुनो…सुनो…सुनो…खेतों में सोना उपजा देगी ये आद्रा नक्षत्र की बारिश…

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सिराजुद्दीन ने मंगलवार से लगातार हो रही आद्रा नक्षत्र की बारिश पर किसानों को सलाह दी है।

उन्होंने कहा है कि  जिन किसान भाइयों के खेत में नमी कम थी, उन्हें बारिश का इंतजार था। वर्षा होने से जहां उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। वहीं, धान की खेती करने वालों किसानो के लिए भी राहत भरी है। किसान अपने खेतो में कदबा कर धान की रोपाई प्रारंभ कर दे, धान की खेती के लिए  आद्रा नक्षत्र की यह बारिश वरदान है। इस वर्षा में खासकर वैसे खेत जो ऊंचाई पर स्थित है,जिसमे  धान की सीधी बुवाई की गई है उस खेतों में बीज अंकुरण के लिए यह बारिश काफी लाभदायक होगा।

किसानों के व्यर्थ खर्चे जो पटवन के लिए खेतों में लगता है, उनसे छुटकारा मिलेगा। धान की फसल में मुख्यतः तीन अवस्था में पानी की जरूरत होती है, जिसमें पहली अवस्था धान के बीज में अंकुरण होती है, दूसरी अवस्था वानस्पतिक चरण कहलाती है, तथा तीसरी अवस्था प्रजनन चरण कहलाती है, इन तीनों अवस्था में धान की फसल में बारिश काफी गुणकारी होता है अतः आसन्न हुई वर्षा धान की पैदावार में काफी लाभकारी होगाl

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बारिश की वजह से पोखर तालाबों, जलाशयों में पानी जमा होने से किसानों के खेती में सिंचाई में सुविधा होगी,जमा पानी से सिंचाई में खर्च होने वाले पैसे की बचत होगी। धान की सीधी बुवाई में बारिश से खरपतवार की समस्या बढ़ेगी, दूसरी और धान की रोपी हुई खेतों में खरपतवार की समस्या घटेगीl

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब
किसान भाई अगर आपके खेतों में लत्तीदार सब्जिया लगी हों तो पानी की निकासी की व्यवस्था करें। इसी तरह मक्के के खेत में बीज की बुवाई हो चुकी है, तो आप अपने खेतों से वर्षा का पानी के निकासी की व्यवस्था करें। अगर आपके खेतों में पानी रुकता है, तो बीज सड़ने एवं पौधा गलने की समस्या आने वाले दिनों में देखी जा सकती हैl इसलिए कृषक भाइयों से अनुरोध है कि वह मक्के के खेतों से जल निकास करते रहेंl

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: बिरौल में शिव भक्तों का सैलाब, देवकुली धाम में एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें