spot_img

दरभंगा के बिरौल में लौटा लालटेन युग… दो दिनों से बिजली नहीं, बारिश के बीच अंधेरे में दीप जलाए बैठे लोग पूछ रहे…ये जंफर लोड क्यों नहीं ले रहा भाई

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। तेज बारिश के साथ हुए अत्यधिक वज्रपात से क्षेत्र में बिजली सेवा चरमरा गई है। हालात यह है कि बिरौल में लालटेन युग लौट आया है। दो दिनों से बिजली नहीं, अंधेरे में दीप जलाए बैठे हैं इस बारिश में लोग। ऊपर से छोटे-बड़े जानवरों का खतरा। क्या करें लोग, किससे कहें, कौन सुनेगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

अधिकांश जगहों पर ग्यारह हजार के मेन लाइन का फीडर लोड देने पर उड़ जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या से प्रखंड मुख्यालय से सटे उछटी गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं को दो दिनों से बिजली नहीं मिल रही है। शाम होते ही गांव में लोग दीप जलाकर अपने घरों मे रोशनी प्रदान करते हैं। दरभंगा के बिरौल में लौटा लालटेन युग... दो दिनों से बिजली नहीं, बारिश के बीच अंधेरे में दीप जलाए बैठे लोग पूछ रहे...ये जंफर लोड क्यों नहीं ले रहा भाईलोगों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह उत्पन्न हो रहा है कि बिजली चले जाने के बाद लोग केरोसिन तेल के सहारे रोशनी की व्यवस्था कर लेते थे लेकिन वर्तमान समय में सरकार की ओर से केरोसिन तेल की व्यवस्था मे कटौती कर दिये जाने से लोग मजबूरी बस 175 रुपये का सरसों तेल से दीप जलाकर घर का काम निपटा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

उछटी गांव के सुनील झा,अशोक झा,मदन साह,देव यादव,देवाशिष कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में दो दिनों से बिजली नहीं उपलब्ध रहने की जानकारी विभाग को दी जा रही है लेकिन इस पर किसी तरह का अमल नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीण विभाग के प्रति आक्रोशित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

बिरौल पावर सव स्टेशन के जेई सौरभ कुमार ने बताया
कि बारिश के दौरान अधिक बज्रपात होने से कई जगहों पर जमफर ग्यारह हजार का लोड नहीं ले पा रहा है। इसकी मरम्मत कार्य चल रहा है। बिजली सेवा देर रात तक सामान्य हो जाने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना हॉस्टल में JEE छात्र की मौत: IIT मुंबई का सपना देख रहा था, क्या इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग बनी जान की दुश्मन? |रूम पार्टनर ने...

Patna Student Death: पटना के एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय JEE छात्र सत्यम झा की संदिग्ध मौत हो गई है। उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग के सुराग मिले हैं, जिससे IIT मुंबई जाने #PatnaStudentDeath,#JEEAspirant,#InstagramBlackmail

Motihari Muzaffarpur Highway Accident मोतिहारी- मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ससुराल जा रहे कांटा के देवर-भाभी की मौत, मासूम बेटी भी घायल

Motihari Muzaffarpur Highway Accident: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। पति और तीन साल की मासूम बेटी ग #MotihariAccident,#MuzaffarpurNews,#BiharRoadSafety

Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर बुलेट बाइक की भीषण टक्कर से 63 वर्षीय दुलारी देवी की दर्दनाक मौत हो गई. इलाज के दौरान DMCH में उन्होंने दम तोड़ा, जिससे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

महाअष्टमी पर पटन देवी और शीतला माता मंदिर हुआ जेडीयूमय – बड़ा जमावड़ा: नीतीश कुमार और विजय चौधरी ने टेका माथा, बिहार के लिए...

Bihar Maha Ashtami: महाअष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पटना के चार प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि और #BiharMahaAshtami,#NitishKumar,#PatnaTemples