back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले प्रमुख से नाराज पंचायत समिति सदस्यों की दो टूक, मनमानी बंद करो, मेरी बात सुनो

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। पंचायत समिति संघर्ष समिति के नेतृत्व मे प्रखंड प्रमुख की ओर से योजनाओं को अपने चहेते पंचायत समिति सदस्य के बीच मनमाने ढंग से बांटने के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।

आंदोलन का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य ललन पासवान, संजय कुमार मिश्र, विकाउ पासवान, दीपक पंडित, राम बाबू चौधरी, मुकेश कुमार साह, नरेश पासवान, मिथिलेश कुमार, रमेश कुमार, संजीत पासवान, राजु पासवान संयुक्त रूप से
कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित हुई।

इसकी अध्यक्षता करते हुए अहियारी दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य ललन पासवान ने कहा कि जाले प्रखंड में लोकतंत्र नहीं रह गया है, जाले में प्रखंड प्रमुख पदाधिकारी गठजोड़ से योजना में मनमानी हो रहा है। पंचायत समिति

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: बिरौल में शिव भक्तों का सैलाब, देवकुली धाम में एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक
की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को ठुकरा कर अपने ढंग से प्रखंड को चलाना चाहते हैं, यह बर्दाश्त से बाहर है।

- Advertisement -

श्री पासवान ने कहा आज जाले में पंचायत समिति बिकास मद में करोड़ों रुपये का बंदर बाट किया जा रहा है सभी योजनाओं कि राशि एवं सदस्यों द्वारा दिए गए योजनाओं को सार्वजानिक करते हुए वर्क परमिट देने, पंचायती राज नियमानुसार पंचायत समिति की बैठक ससमय बुलाई जाए एवं बैठक से लिए गए प्रस्ताव की हेरा फेरी पर रोक लगाई जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुई केवटी, मंदिरों में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भक्तों की आस्था का दिखा सैलाब

साथ ही, हेरा-फेरी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने, सभी पंचायत प्रतिनिधियों को 10 हजार मानदेय देने कि गारंटी किया जाए। वहीं,प्रखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए प्रतिनिधि भवन को मुक्त कर जनप्रतिनिधियों की बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने, प्रखंड प्रमुख द्वारा असंवैधानिक तरीके से किए गए समिति, उपसमिति गठनको भंग करते हुए संवैधानिक तरीके से सभी सम्मानित सदस्यों के बीच बैठक बुलाकर समिति, उपसमिति का गठन किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम

वर्ष 2017-2018 से 2022-2023 तक के राढी पूर्वी में पंचायत समिति सदस्य द्वारा किए गए योजनाओं को सार्वजनिक करते हुए उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई करने, बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए प्रखंड निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक अविलम्ब बुलाने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर राढ़ी दक्षिणी पंचायत समिति बिकाऊ पासवान  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रमुख की मनमानी और सदस्यों के सम्मान की रक्षा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज कर निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें