spot_img

जेल के बाहर जवान की हत्या! मंडलकारा के बाहर झाड़ी में फेंकी लाश

spot_img
- Advertisement -

वादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मंडल कारा नवादा के पास खेत में बीएमपी जवान संदीप तमग की लाश बुधवार को पाई गई। जवान संदीप तमग मंगलवार से गायब जवान का शव की बरामदगी हुई। झारखंड की राजधानी रांची के गोरखा कॉलोनी रोड नंबर 3 सी मोर शिव मंदिर, हटिया के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल नवादा जेल में इनकी ड्यूटी थी। लाश देखने से स्पष्ट है कि हत्या की गई है।

- Advertisement -

सूत्र बताते हैं कि cctv फुटेज में पाया गया कि वे कल शाम को 5 बजे बाहर निकले थे। उसके बाद से गायब थे। साथी जवान रात से ही खोजबीन में जुटे थे। अतापता नहीं चल रहा था। आज जेल के सामने नवादा-गया पथ के किनारे बिजली आफिस के पास झाड़ी में शव पाया गया।

- Advertisement -

ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो पाएगा। जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। सूचना के बाद एसपी डॉ. गौरव मंगला सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

- Advertisement -

बताया गया कि मृतक जवान मंगलवार से ही लापता थे। फिलहाल शव को बरामद कर पुलिस लाइन ले जाया गया है। मृतक जवान संदीप तमग मंडल कारा में ही पदस्थापित थे। जवान की स्वाभाविक मौत है या हत्या की गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल अधिकारी कुछ बताने के पहले प्रारंभिक जांच पूरी कर लेना चाहते हैं। एसपी के साथ ही एसडीपीओ सदर उपेन्द्र प्रसाद, डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

मृतक पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिलहाल, जवान के परिजनों और उनके बटालियन बीएमपी 3 गया के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जवान की तैनाती मंडल कारा के बाह्य सुरक्षा में अन्य साथियों के साथ थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia