spot_img

घंटों धू-धू जलता रहा पटना का हथुआ मार्केट, लगी भीषण आग में कई दुकानें राख, करोड़ों खाक

spot_img
- Advertisement -

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित शहर के पॉश बाजार में से एक हथुआ मार्केट में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में मार्केट के कई दुकानें जलकर राख हो गयी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से एक मोटरसाइकिल में आग लगी और फिर कई दुकानों में फैल गई। आग की वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना के हथुआ मार्केट में स्थित एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी जद में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के जवानों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना में अलसुबह मौसम खराब होने की वजह से बिजली कड़क रही थी। हथुआ मार्केट में ठनका गिरने से एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। उसके पास मौजूद दुकान ने आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

यहां के दुकानों में रखे लगभग करोड़ों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए हैं। घटना में लाखों के सामान क्षतिग्रस्त होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। घटना के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हथुआ मार्केट में आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चला है। हालांकि वहां मौजूद लोगों का कहना है कि इस भीषण अगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट है तो कोई आकाशीय बिजली गिरने को। हालांकि लाखों का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  पटना में दिनदहाड़े हत्या, JDU MLA का अपराधियों पर फूटा गुस्सा: 'अब बिहार छोड़ना होगा या जाना होगा जेल'

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी है। हथुआ मार्केट में अचानक से आग लगने से आसपास हडकंप मच गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey