spot_img

घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा अंचल कर्मी…कह रहा था- ऊपर तक के अधिकारियों को रुपए देने होते हैं, इसलिए कम नहीं कर सकता

spot_img
- Advertisement -

बिहार के गया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां 20 हजार रुपये घूस लेते अंचल कर्मी अजीत को निगरानी ने धड़ दबोचा है। अजीत पर आरोप है कि उसने जमीन की मापी के लिए घूस मांगे थे। घूस की रकम लेने के क्रम में ही विजिलेंस ने अजीत को दबोचा। मामला इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का है।

- Advertisement -

गया के अंचल कर्मी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी। व्यक्ति ने बताया था जमीन की मापी के लिए अंचल का नाजिर घूस के तौर पर 20 हजार रुपये मांग रहा है। जैसे ही पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी। टीम गया के लिए रवाना हो गयी। गया के इमामगंज अंचल कार्यालय के कर्मी अजीत को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

गुरुवार को यहां पर निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ अंचल कार्यालय के नाज‍िर को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्म‍ियों में खलबली मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में हड़कंप! छुट्टी से लौटे 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP सुशील कुमार ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

गया जिले के इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नाजिर अजीत कुमार को गुरुवार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग में अंचल नाजिर के ख‍िलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि अंचल नाजिर अजीत कुमार ने जमीन मापी करने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। काफी आरजू-मिन्‍नत करने के बाद 19500 रुपये पर बात बनी थी। नाजिर का कहना था कि उपर तक के अधिकारियों को रुपए देने होते हैं, इसलिए कम नहीं कर सकता हूं।

निगरानी के हत्थे चढ़े अंचल कार्यालय का कर्मी अजीत ने जमीन मापी के बदले पीड़ित से 20 हजार रुपये मांगे थे। घूस की रकम कम करने की बात जब पीड़ित ने अंचल कर्मी से की तब उसने बताया कि घूस की रकम ऊपर के अधिकारियों तक जाती है। उन्हें भी पैसे देने पड़ते हैं। ऐसे में कम का सवाल ही नहीं उठता है। यदि जमीन की नापी करानी है तो पैसे जमा कीजिए बिना मतलब अपना और मेरा समय बर्बाद नहीं करो।

यह भी पढ़ें:  बिहार में हड़कंप! छुट्टी से लौटे 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP सुशील कुमार ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। जिसके बाद निगरानी ने उसे घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान ने यह जानकारी दी कि इस दौरान 11 सदस्यीय टीम गया गयी हुई थी। टीम ने अंचल कर्मी को मौके से दबोचा। टीम में डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी अभय रंजन, शशि कुमार सहित विभाग के कई लोग शामिल थे। निगरानी फिलहाल अजीत को लेकर अपने साथ पटना गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची अंजलि की मौत हो गई, जबकि उसके पिता राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हैं।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident

दरभंगा पुलिस हिरासत से ‘ दुष्कर्मी ‘ हुआ फरार … बालिग था या नाबालिग ! हो रही तहकीकात | इधर, 3 महिला तस्कर के...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। महिला थाना से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, लहेरियासराय पुलिस ने 2#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#LiquorSeizure

Bhagalpur Ganga erosion गंगा का विकराल रूप: भागलपुर में उजड़ गए सैकड़ों घर, 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर भी नदी में समाया

Bihar Ganga erosion: भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव जारी है। सैकड़ों परिवार बेघर हो रहे हैं और 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी नदी में समा गया।#BiharGangaErosion,#BhagalpurNews,#RaghopurCrisis

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप- गंगा ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का तटबंध टूटा! Nitish Kumar खुद थामी कमान

Bihar Flood: बिहार में गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि पटना में पुनपुन नदी का तटबंध टूट गया है#BiharFlood,#GangaWaterLevel,#MungerNews