spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर मध्य विद्यालय रसियारी में घुसा पानी, आधा दर्जन गांवों की 6 हजार आबादी घिरी पानी में, तटबंध की चौकीदारी कर रहा चौकीदार

spot_img
- Advertisement -

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। पिछले दो दिनों से हुई बारिश से प्रखंड के कमला नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे कमला बलान के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के बीच बसे आधा दर्जन गांवों की लगभग छह हजार आबादी पानी से घिर गई है।

- Advertisement -

इसमें घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर, नवटोलिया, बैजनाथपुर, कनकी मुसहरी,गिद्दा के अलावा किरतपुर प्रखंड के कैथाही,पुनर्वास टोला शामिल है। इन गांव व टोला का सड़क संपर्क भंग हो जाने की सूचना है। घनश्यामपुर–बाउर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है।दरभंगा के घनश्यामपुर मध्य विद्यालय रसियारी में घुसा पानी, आधा दर्जन गांवों की 6 हजार आबादी घिरी पानी में, तटबंध की चौकीदारी कर रहा चौकीदारफोटो देशज टाइम्स कैप्शन। घनश्यामपुर का मध्य विद्यालय रसियारी में घुसा बाढ़ का पानी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ambulance Accident नवजात की मौत का गम, ऊपर से एंबुलेंस पलटी! मां-नानी हुईं घायल | बिरौल-कुशेश्वरस्थान SH पर दर्दनाक हादसा

इस क्षेत्र के मध्य विद्यालय बाउर कन्या, मध्य विद्यालय नवटोलिया,मध्य विद्यालय रसियारी, प्राथमिक विद्यालय कनकी मुसहरी मे पीना प्रवेश कर जाने से पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। चास-बास डूबने से पशुचारा, इंधन,पेयजल आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, खरीफ फसल एवं मौसमी सब्जी किसानों की नष्ट हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश | फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! हंगामा -बहेड़ी-बहेड़ा मुख्य सड़क किया तीन घंटे जाम

जलस्तर में वृद्धि होने की सूचना पर एसडीओ संजीव कुमार कापर के निर्देश पर घनश्यामपुर क्षेत्र से गुजरने वाले तटबंध की निगरानी के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कमला नदी झंझारपुर मे खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर बहने की सूचना है। विभागीय जेई अश्विनी कुमार ठाकुर ने बताया कि जरूरत वाले स्थानों की मरम्मत की जा रही है।उन्होंने बताया कि तटबंध को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। तथा जलस्तर नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी की दो खबरें!| 350 साल पुरानी परंपरा और केवटी और रैयाम थाने का औचक निरीक्षण

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गंगा की बाढ़ से बेघर हुए, स्कूल पहुंचे तो भगाने लगे! ‘आखिर जाएं तो जाएं कहां?’ | पढ़िए – भागलपुर बाढ़ पीड़ितों की 25...

Bhagalpur Flood News: भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों के सामने संकट गहरा गया है। टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल में शरण लेने पहुंचे 50-60 लोगों को ठेकेदार ने भगाने की कोशिश#BhagalpurFlood,#BiharNews,#FloodRelief

Bihar Education शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ये गलती हुई तो कटेगा वेतन, शिक्षा विभाग का बड़ा फरमान

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अगस्त महीने के वेतन भुगतान को ई-शिक्षाकोष ऐप पर दर्ज डिजिटल उपस्थिति से जोड़ दिया है। अब अनुपस्थिति सीधे#BiharEducation,#EshikshakoshApp,#TeacherSalary

आपकी जेब पर भारी पड़ेगा सोना! Bihar में ₹22,000 तक बढ़े दाम, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

Patna Gold Price: पटना में आज सोना और चांदी दोनों महंगे हुए। 24 कैरेट सोना ₹967 बढ़कर ₹1,54,908 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी ₹2,439 महंगी हुई। इस साल ₹22,000 तक बढ़ चुके हैं#PatnaGoldPrice,#SilverRate,#GoldBuyingTips

कोसी, गंडक और बागमती अब नहीं मचलेगी – बाढ़ से बिहार को मिलेगी मुक्ति! 3 बड़े प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, करोड़ों का ‘ बजट में...

Bihar Flood Project: बिहार सरकार बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है। इन प्रोजेक्ट्स से 73% बाढ़ प्रभावित इलाकों को स्थायी राहत मिलेगी, सिंचाई और पे#BiharFloodProject,#BiharDevelopment,#WaterManagement