spot_img

दरभंगा में बिजली देने वाले तेरे सिस्टम में छेद है…3 घंटे तक आग की उल्टी करता रहा भगवानदास चौक का ट्रांसफार्मर

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। बिजली के बिना जीवन की सांसें अब थम जाती है। बिजली हर घर की जरूरत में ऐसे शुमार हो चुका है, इसके बिना एक पल भी जीना मुश्किल। सरकार भी इसके लिए तत्पर है। विभाग भी लगातार बिजली आपूर्ति में जुटा है। मगर, सिस्टम में अभी भी कई लोचा है। आपूर्ति प्रणाली में अभी भी सुधार की बेहद और सार्थक जरूरत है।

- Advertisement -

कारण, थोड़ी सी बारिश क्या होती है। कहीं, ट्रांसफार्मर से आग की उल्टी शुरू हो जाती है। कई घंटों बिजली बाधित हो जाती है। आकाश में मेधा के आते ही लोगों के दिल कांपनें लगते हैं, अब तो बिजली गई। और फिर घंटों बिजली गुम हो जाती है। हां, अगर बड़ा झंझावात हो, अस्त-व्यस्त हवाओं के झोंके बेपटरी पर उतर आए तो बात समझ में आती है।

- Advertisement -

मगर, थोड़ी सी बारिश टिप-टिप क्या हुई। बिजली का यूं चले जाना या ट्रांसफार्मर में आग के लपटों के गोलों के गुब्बार बन जाना लोगों के जेहन में नहीं उतर रहा। अगर, ऐसा होता रहा तो लोग अब खामोश भी नहीं रहेंगे। बिजली की ऐसी आदत पड़ चुकी है, वह बिजलीवीर बनकर विभाग और सरकार पर बरस पड़ेंगे। इसमें वीरांगनाएं यानी महिलाओं की भी तादाद उस बिजलीवीरों का साथ देतीं मिलेंगी जो अब बिजली के बिना रह नहीं सकती।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सिंहवाड़ा में गूंजा 'भारत माता की जय'! BJP नेता - 20 सूत्री अध्यक्ष भोला राय की तिरंगा यात्रा में उमड़े सैकड़ों लोग! देशभक्ति के रंग में डूबा प्रखंड शहीद स्मारक

ताजा मामला, दरभंगा के भगवानदास जेपी चौक पर देखने को मिला। यहां करीब तीन घंटों तक ट्रांसफार्मर आग की उल्टी करती रही। विभाग पहले से ही कहीं हांफकर आया था, सो रहा था और उपभोक्ताओं की बैचेनी देखते ही बन रही थी। कारण,यह सिर्फ एक चौक का मामला नहीं है। पूरे जिले के हरके प्रखंड के हर पंचायतों में बिजली की कमोवेश आज भी वही स्थिति है जो जेपी चौक पर दिखा।दरभंगा में बिजली देने वाले तेरे सिस्टम में छेद है...3 घंटे तक आग की उल्टी करता रहा भगवानदास चौक का ट्रांसफार्मर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga बेनीपुर में चमकी किस्मत! MLA ने गिनाईं विकास की लंबी फेहरिस्त, जानें क्या-क्या बदला?

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की लापरवाही अक्सर देखने और सुनने को मिलती है। इस लापरवाही में कई लोंगों ने जानें भी गंवाई हैं। आज भी ऐसा ही एक घटना सामने आया लेकिन जान माल की क्षति नहीं हुई। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता की लापरवाही के कारण बीती रात बिजली ट्रांसफार्मर में तीन घंटे तक आग तूफान मारती रही। वहीं, विभाग सोता रहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा पुलिस में हड़कंप! SSP जगुनाथ रेड्डी का ताबड़तोड़ एक्शन, बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, कई थानों में बड़ा फेरबदल

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दरभंगा (शहरी) और दोनार शाखा दरभंगा (शहरी) की लापरवाही और मेंटेनेंस के अभाव में गुल्लोवाड़ा फीडर के भगवानदास जे पी चौक, दरभंगा में ट्रांसफार्मर में बीती रात आग लगने के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहा।

लोग गर्मी मे परेशान रहे। जिस तरह आग की लपट उड़ रही थी, ऐसे में आसपास के लोग काफी डरे सहमे दिख रहे थे।ऐसा लग रहा था कि कहीं इस आग की चिंगारी किसी घर पर उड़ कर पड़ी तो घरों में आग लगना स्वाभाविक था और कई घरों में आग लग सकती थी।

दरभंगा में बिजली देने वाले तेरे सिस्टम में छेद है...3 घंटे तक आग की उल्टी करता रहा भगवानदास चौक का ट्रांसफार्मरतीन घंटे बाद विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। फिर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मुहल्ले के सैकड़ों लोग सड़कों पर खड़े होकर इस तमाशे को देख रहे थे और सजग भी थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed