spot_img

दादी की गोद में सोई थी पोती, ऊपर से गिरा मौत बनकर पेडेस्ट्रल पंखा, करंट से एक ही बेड पर झुलसकर हो गई दोनों की मौत

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी चकई टोला में हुई एक हृदयविदारक घटना में एक ही बेड पर दादी पोती की मौत हो गयी। घर में सोने के दौरान अचानक दोनों के शरीर पर पेडेस्ट्रल पंखा गिर गया, जिससे दोनों को बिजली का करंट लग गया।

- Advertisement -

घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को लगी, सभी हल्ला करने लगे। इसके बाद घर के आसपास के लोग जमा हुए। फिर बिजली का लाइन काटा गया। इसके बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार एक ही बेड पर सोई दादी और पोती गर्मी से राहत के लिए स्टैंड फैन लगा रखी थी।जो देर रात में अचानक उनके शरीर पर गिर गया।इस बीच स्टैंड फैन में लगी तार उनके शरीर में सट गया और करंट से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

रात गहरी होने के कारण परिजनों को इसकी भनक तक नही लग पायी।सुबह जगने के बाद वाकया देख परिजन सन्न रह गये।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना के बाद आसपास के लोगों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पकड़ीदयाल थाना अध्यक्ष सरफराज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट लगने से दादी-पोती की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी है।

दादी-पोती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी रोने चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को शांत कराया। घटना की जानकरी पकड़ीदयाल पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime News: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की NEPAL में मौत, खान सर बबाल के बाद थे फरार,...

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव, जो पटना के खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में फरार थे, की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।#PatnaCrime,#PrinceYadav,#NepalMurder

Samastipur Railway News: बीपीएससी परीक्षार्थियों की चिंता खत्म! समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया कोर्ट से 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें...

बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ी घोषणा की है। पाटलिपुत्र के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे छात्रों को#SamastipurRailway,#BPSCExam,#SpecialTrains

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction