spot_img

दो बाइक सवारों पर अपराधियों ने चला दी ताबड़-तोड़ गोली, बाइक की पेट्रोल टंकी में लगी गोली, बाल बाल बचे दोनों सवार

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने एक बाइक सवार को निशाना बनाकर उसे गोली का निशाना बनाया। इस दौरान तीन अपराधियों ने दनादन गोली मारी। संयोग था कि गोली बाइक की पेट्रोल टंकी में लगी जिससे दो युवकों की जान बाल-बाल बच सकी।

- Advertisement -

मामला, जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित मठबनवारी चौक के समीप का है, जहां गुरुवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार दो लोगों को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए। जबकि गोली बाइक के टंकी में जा लगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चुरामन गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव व चंचल सिंह रात्रि करीब 10 बजे अपने बाइक पर सवार होकर पिपरा कोठी चंचल सिंह के भाई को लाने जा रहे थे।दो बाइक सवारों पर अपराधियों ने चला दी ताबड़-तोड़ गोली, बाइक की पेट्रोल टंकी में लगी गोली, बाल बाल बचे दोनों सवार

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jorhat Plane Crash News: जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हुआ क्रैश: देखें कैसे लगी भीषण आग, क्या है चालक दल का हाल?

इसी दौरान कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया और मठबनवारी चौक के पास पहुंचते ही गोली चला दी, जो बाइक की टंकी में जा लगी। दोनों युवकों के शोर मचाने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। इस घटना को लेकर दोनों युवाकों ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime News: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की NEPAL में मौत, खान सर बबाल के बाद थे फरार,...

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव, जो पटना के खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में फरार थे, की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।#PatnaCrime,#PrinceYadav,#NepalMurder

Samastipur Railway News: बीपीएससी परीक्षार्थियों की चिंता खत्म! समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया कोर्ट से 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें...

बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ी घोषणा की है। पाटलिपुत्र के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे छात्रों को#SamastipurRailway,#BPSCExam,#SpecialTrains

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction