spot_img

बिहार में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, मधुबनी समेत 11 जिले येलो अलर्ट पर, अन्य जिलों में भी Heavy Rain

spot_img
- Advertisement -

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दो से तीन दिनों में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने राज्य में अगले तीन दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। उधर शुक्रवार और शनिवार को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

उत्तरी बिहार में बारिश तुलनात्मक रूप से अधिक होने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी , शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav News: सिंगापुर से लौटे लालू, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी की भावुक विदाई; आंखें नम कर देने वाला संदेश!

बिहार के 11 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में भारी बारिश (Heavy Rain In Bihar) संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही बाकी 27 जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वैसे, बिहार में मानसून की एंट्री से काफी राहत मिली है। बीते तीन दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को अलग-अलग तीन-तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और किशनगंज में आज भारी बारिश की संभावना है। कैमूर, औरंगाबाद और रोहतास में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि, आज पटना में सुबह से ही धूप कड़ी है लेकिन बीच-बीच में धूप धीमी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पांच जुलाई तक अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में हो रही बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन इन तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें बुधवार को 16, गुरुवार को पांच और शुक्रवार को पांच लोग आकाशीय बिजली की जद में आ गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments

Patna Politics News: राबड़ी आवास पर RJD नेता का लाठी वाला बयान: क्या BJP को वाकई खदेड़ेंगे? बिहार की राजनीति में सनसनी!

Patna Politics News: बिहार में RJD नेता ने राबड़ी आवास पर लाठी लेकर BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे बापू ने अंग्रेजों को खदेड़ा, वैसे ही अब BJP को भी भगा#PatnaPolitics,#RJDNews,#BiharPolitics