back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

अवैध संबंध में युवक-युवती को बिजली के खंभे से बांधकर रात भर पीटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

श्चिम मेदिनीपुर पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना एक नंबर ब्लॉक के मोहनपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुलदह ग्राम में ग्रामीणों ने अवैध संबंध रखने के आरोप में एक युवक और एक युवती की बिजली के खंभे में बंधकर रातभर पिटाई की।

- Advertisement -

आरोप है कि ग्रामीणों ने लाठी, बांस और झाड़ू से बिजली के खंभे में बांधकर युवक-युवती की रात भर पिटाई की है। घटना की खबर मिलते ही क्षीरपाई चौकी की पुलिस गांव में पहुंच गई और आक्रोशित भीड़ के हाथ से युवक व युवती को छुड़ाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई।

- Advertisement -

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लड़की की शादी हो चुकी है। गांव के ही एक युवक के साथ उसके लंबे समय से अवैध संबंध थे। युवक समय-समय पर युवती के घर भी जाता रहता था। आरोप है कि शुक्रवार रात युवक युवती के घर गया था तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें एक साथ देखा। दोनों को एक साथ देखकर स्थानीय लोगों उग्र हो गए और खंभे बांधकर रातभर उनकी पिटाई की।

- Advertisement -

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई। शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। इस घटना की खबर शनिवार सुबह क्षिरपाई चौकी पुलिस को मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sargun Mehta: 12 साल बाद भी नहीं बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी!

Sargun Mehta News: शादी के 12 साल बाद, जब फैंस एक्ट्रेस सरगुन मेहता के...

US Trade Policy पर ऐतिहासिक फैसला: ट्रंप के $175 बिलियन के टैरिफ अवैध, अब कंपनियों को कैसे मिलेगा रिफंड?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े आर्थिक फैसले को अवैध घोषित...

Rakul Preet Singh News: Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी की दूसरी सालगिरह पर प्यार का इज़हार: ‘तुम सपनों जैसे हो’

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार का मौसम छाया हुआ है...

Patna University Student Union Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्थगित, आखिर क्यों विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया यह बड़ा फैसला?

Patna University Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव पर मानो ग्रहण लग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें