back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

उदयपुर की तरह अमरावती में भी हुई घटना, इधर-नूपुर शर्मा के खिलाफ Look out Circular

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दयपुर में दर्जी कन्हैयालाल तेली की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले, 54 वर्षीय केमिस्ट और दवा कारोबारी उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पुलिस की छानबीन से पता चला है कि कोल्हे को कथित तौर पर नूपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण मारा गया है। उमेश कोल्हे के बेटे संकेत कोल्हे की शिकायत पर अमरावती कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद 23 जून को दो व्यक्तियों मुदसिर अहमद और 25 वर्षीय शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में चार और लोगों की संलिप्तता का पता चला है।

- Advertisement -

उधर, दूसरी ओर कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ Look out Circular जारी की किया है। इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन नुपूर पेश नहीं हुईं। उन्होंने और समय की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Terror Attack: दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा का साया, देश में एक बड़ा आतंकी हमला करने की फ़िराक में आतंकी! पढ़िए...IED... पंजाब, कश्मीर और लाल किला

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। कोलकाता पुलिस ने निलंबित बीजेपी नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

इससे पहले उन्‍हें अमहर्स्ट स्ट्रीट और नारकेलडांगा पुलिस थानों में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह पेश नहीं हुईं और उन्होंने और समय मांगा। दरअसल कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी (Controversial Remarks On Prophet Muhammad) मामले में नुपूर शर्मा को समन जारी क‍िया था।

लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में दर्ज नूपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी के संबंध में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जून माह के मध्य में नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने नोटिस भेजा था। इस पर नूपुर ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कुछ समय मांगा था।

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा था कि नूपुर शर्मा के कोलकाता आने पर कानून व्यवस्था सामान्य रखने की पूरी कोशिश होगी। हालांकि नूपुर ने जो वक्त मांगा था वह पार हो गया है और इसके बाद भी वह कोलकाता पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुईं। इसलिए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली सड़क हादसा: रफ्तार के कहर ने ली डिलीवरी राइडर की जान, नशे में धुत MCD ठेकेदार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ देशभर में दर्ज मुकदमों को एक जगह ट्रांसफर करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उनकी टिप्पणी को खतरनाक करार देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

दरअसल नूपुर शर्मा ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने को भेज गए ई-मेल में कहा था कि यदि वह कोलकाता पहुंची तो उनपर हमला हो सकता है। इसलिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। इसके अलावा वह नरकेलडंगा थाने की तरफ से जारी समन पर भी इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं थीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sargun Mehta: 12 साल बाद भी नहीं बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी!

Sargun Mehta News: शादी के 12 साल बाद, जब फैंस एक्ट्रेस सरगुन मेहता के...

US Trade Policy पर ऐतिहासिक फैसला: ट्रंप के $175 बिलियन के टैरिफ अवैध, अब कंपनियों को कैसे मिलेगा रिफंड?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के एक बड़े आर्थिक फैसले को अवैध घोषित...

Rakul Preet Singh News: Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी की दूसरी सालगिरह पर प्यार का इज़हार: ‘तुम सपनों जैसे हो’

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार का मौसम छाया हुआ है...

Patna University Student Union Election: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्थगित, आखिर क्यों विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया यह बड़ा फैसला?

Patna University Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव पर मानो ग्रहण लग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें