spot_img

पटना में बुलडोजर एक्शन पर बड़ा बवाल, सिलेंडर से लोगों ने किया ब्लास्ट, पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी चोटिल,

spot_img
- Advertisement -

टना के राजीव नगर और नेपाली नगर में भारी बवाल हुआ है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर में आग लगा दी। इससे जेसीबी बुलडोजर को पीछे हटाना पड़ा। मौके पर करीब दो हजार पुलिसवाले तैनात हैं।

- Advertisement -

बुलडोजर एक्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। पत्थर लगने से पटना के सिटी एसपी अम्बरीश राहुल का माथा फट गया। उनके चेहरे पर भी चोट लगी है। इलाज के लिए उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया। पत्थरबाजी में महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी चौधरी भी घायल हुईं हैं।

- Advertisement -

राजीव नगर के 10 24 एकड़ में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन की ओर से 70 घरों को तोड़ने का नोटिस भेजा गया था। साथ ही 20 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की बात कही गई थी। यह नोटिस सीओ ने जारी किया था जिसके बाद राजीव नगर के लोगों में काफी आक्रोश है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सीवान के सरकारी स्कूल में 'बड़ा खेल'! बहू ने खोला राज, DEO से लगाई न्याय की गुहार

नोटिस मिलने के बाद 23 मई को दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के सैकड़ों सदस्य अंचलाधिकारी पटना द्वारा निर्गत नोटिस का जवाब देने उनके कार्यालय में पहुंचें थे, जहां समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने सीओ को अपना पक्ष प्रस्तुत किया था। जिसे पढ़ने के बाद अंचलाधिकारी ने ने इस मामले में सात जून तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया था। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक नदी उफान पर, मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने कहा - 'हाई अलर्ट'

पटना में बुलडोजर एक्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। नेपाली नगर और राजीव नगर में जेसीबी के जरिए कई घर तोड़े जा रहे हैं। पुलिस और लोगों के बीच आमने-सामने का मुकाबला हुआ। लोगों ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिए। इस बवाल में पटना सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए हैं।

राजीव नगर में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई। 70 अवैध मकानों को ध्‍वस्‍त करने के आदेश के बाद से पुलिस प्रशासन और स्‍थानीय लोग आमने- सामने आ गए। जहां प्रशासन की ओर से भारी संख्‍या में पुलिस और दंगारोधी बल को उतार दिया गया है, वहीं हाथों में ईंट-पत्‍थर के साथ स्‍थानीय लोग भी डट रहे।

राजीव नगर के 1024.52 एकड़ में रहने वाले लोगों ने आवास बोर्ड व जिला प्रशासन के विरोध में 24 मई मंगलवार की शाम में थाली, शंख बजाकर आक्रोश जताया था। जिसमें पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने घर की छतों व गलियों में निकलकर आधे घंटे तक थाली बजाकर विरोध जताया था।  27 मई को नेपाली नगर के मनसापुरण हनुमान मंदिर परिसर से काली पट्टी लगाकर मौन जुलूस निकाला गया था।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News नवगछिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा! 25 मजदूरों से भरी नाव डूबी, मची चीख-पुकार | कई लापता मजदूरों की तलाश

राजीव नगर आवास बोर्ड मामले में लोगों को आवास से हटाने के लिए दिए गए नोटिस के विरोध में 26 जून को गुस्साए लोग डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के सरकारी बंगले पांच देश रत्न मार्ग पहुंच कर धरने पर बैठ गए। 300 से ज्यादा लोग सुबह 9 से पहले ही डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंच गए थे।

स्‍थानीय लोगों की नाराजगी की वजह ये है कि जब मकानों को बनाया और इलाके को बसाया जा रहा था तब इलाके के सीओ और सरकारी कर्मचारी सोए हुए थे, जब मकान बन गए तो उन्‍हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर बुलडोजर चलवाया जा रहा है।रविवार सुबह डेढ़ दर्जन जेसीबी मशीन के साथ प्रशासन की टीम राजीव नगर पहुंची थी। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि 1974 में प्रशासन की ओर से इस जमीन को अधिग्रहित करने का आदेश दिया गया था।

तत्‍कालीन सरकार ने गजट जारी कर ये जमीन हाउसिंग बोर्ड को दे दी थी। उस वक्‍त कांग्रेस की सरकार थी। इस जमीन के लिए किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। स्‍थानीय लोगों और किसानों का सवाल है कि जब जमीन का पैसा नहीं मिला तो जमीन सरकार की कैसे हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झटका! पटना में चीनी के दाम गिरे, फिर भी आपकी जेब पर क्यों भारी? जानें कब मिलेगी राहत | जानिए थोक और खुदरा का...

Patna Sugar Price: पटना में थोक चीनी के दाम गिरकर 55 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, लेकिन खुदरा ग्राहकों को अभी भी 60-70 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं। जानें कब मिलेगी राहत।#PatnaSugarPrice,#BiharMarket,#SugarRates

दरभंगा में ‘लव जिहाद’ का मामला! शादी का झांसा देकर 2 साल दुष्कर्म, महिला ने पति को छोड़ा, फिर प्रेमी ने दूसरी से कर...

Darbhanga News: दरभंगा में एक युवक को शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दो साल तक महिला का यौन शोषण किया और फिर दूसरी लड़की स#DarbhangaNews,#BiharCrime,#RapeCase

आरा में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ : 7 पुरुष और 8 महिलाओं को आपत्तिजनक में दबोचा, होटल में घंटे के हिसाब से...

Ara Crime: आरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा थाना क्षेत्र के एक होटल पर छापा मारा है। यहां घंटे के हिसाब से कमरे बुक होते थे। पुलिस ने 7 पुरुष और 8 महिलाओं को#AraCrime,#BiharPolice,#HotelRaid

समस्तीपुर मर्डर केस: हाईकोर्ट से मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने पलटी, हत्यारे अब जाएंगे जेल! 5 दोषियों की जमानत रद्द, 2 हफ्ते में करना...

Bihar Supreme Court Order: समस्तीपुर के चर्चित पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटना हाईकोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा किए गए 5 दोषियों को दो हफ्ते#BiharNews,#SupremeCourt,#SamastipurCrime