spot_img

संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति का मिथिला विवि के खिलाफ हल्ला बोल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर संबद्ध महाविद्यालयों के पद सृजन संबंधी प्रस्ताव भेजने के बाद पर अब तक कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ बुधवार को संघर्ष समिति के बैनर तले अनशन का दौर जारी है। संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के तत्वावधान में डॉ. चंद्रकांत मिश्रा, प्रो. अंजनी कुमार सिन्हा, प्रो. कृष्णकांत चौधरी, प्रमोद कुमार राय दूसरे दिन भी अनशन पर हैं। मौके पर प्रो. उदय शंकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संघ से जुड़े वक्ताओं ने विवि प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। प्रशासन पर अनदेखी का तमंगा जड़ते स्वीकृत पद मानने के बाद भी अब तक सूचना निर्गत नहीं करने को लेकर लताड़ लगाई। वहीं, मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

सभा को संबोधित करते हुए प्रो. अखिलरंजन झा ने कहा कि विश्वविद्यालय अगर अपना भला चाहती है तो तत्काल पद सृजन संबंधी सूचना जारी करें। उन्होंने हमलावर होते कहा कि विवि की लचर व्यवस्था व सुस्त पड़ी इच्छा शक्ति के खिलाफ चौदह फरवरी को मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका जाएगा। मौके पर सभी शिक्षकों से अधिक संख्या में जुटने की अपील करते हुए पुतला दहन में भाग लेने का आग्रह किया गया।  सभा को संबोधित करते हुए प्रो.  कुशेश्वर सहनी  ने कहा कि विश्वविद्यालय को सोचना चाहिए कि छोटी- छोटी मांगों को लेकर संघ को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ता है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सभा में डॉ. राम मोहन झा कहा कि इस बार शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। मांगें पूरा होने तक विवि की मनमानी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। सभा को प्रो. सुधीर कुमार झा, प्रो. अंसारी, प्रो. सरोज झा, आनंद मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार मिश्रा, प्रो. मधु रंजन प्रसाद, जगदीश कुमार मंडल, कमलेश कुमार मिश्र समेत अन्य ने संबोधित करते हुए विवि प्रशासन को बाज आने की सलाह दी।संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति का मिथिला विवि के खिलाफ हल्ला बोल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan