spot_img

मधुबनी की बड़ी खबर: एडीजे-पुलिस चर्चित मामले में 7 माह बाद जेल से बाहर निकले दोनों पुलिस अधिकारी, हाईकोर्ट ने दी सशर्त रेगुलर जमानत

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए झंझारपुर संवाददाता की रिपोर्ट। झंझारपुर सिविल कोर्ट के एडीजे प्रथम एवं पुलिस प्रकरण में झंझारपुर उपकारा में बंद घोघरडीहा के तात्कालीन थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण और अभिमन्यु शर्मा को हाइकोर्ट से सशर्त जमानत दे दी गई।

- Advertisement -

जमानत मिलने के बाद
बीते शनिवार को विगत सात माह बाद दोनों पुलिस पदाधिकारी उपकारा से बाहर निकले। हाई कोर्ट के निर्देशानुसार जमानतदार के रूप में गोपाल कृष्ण की पत्नी पूजा कुमारी और एक अन्य, वहीं अभिमन्यु शर्मा के पुत्र आकाश शर्मा और एक अन्य जमानतदार के रूप में बनाये गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2021 को झंझारपुर कोर्ट के एडीजे चैंबर में जज और दारोगा के बीच हुई मारपीट के बाद एडीजे के बयान पर दर्ज मामले में आरोपित दोनों पुलिस अधिकारी को हिरासत में लिया गया था। विगत 7 महीने से वे उपकारा झंझारपुर में कैदी का जीवन जी रहे थे।

- Advertisement -

उक्त चर्चित मामले को लेकर हाई कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस चंद्रशेखर झा ने रेगुलर जमानत दे दी। उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता अभिषेक रंजन ने देशज टाइम्स को बताया कि 10 हजार के बेल बाउंड और एक निजी संबंधी के अलावा एक-एक अन्य लोगों को जमानतदार बनाये जाने की शर्त पर हाई कोर्ट ने रेगुलर बेल का आदेश दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News गांधी जयंती पर खुली पोल! अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटा तो लोग घायल को छोड़ शराब लूटने भागे | देखें तस्वीरें...

Bihar Liquor Ban: अररिया में बिहार शराबबंदी की पोल खुल गई है। रानीगंज में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग घायल चालक की मदद करने के बजाय खुलेआम विदेशी शराब लूटने लगे। #BiharLiquorBan,#ArariaNews,#LiquorSmuggling

पटना के मशहूर चांदनी मार्केट में अचानक लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों का रेस्क्यू !

Bihar Fire News: पटना के चांदनी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार छा गया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। #BiharFireNews,#PatnaChandniMarket,#FireAccident

Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Bihar Pesticide Incident: बिहार के जाले में 12 साल के किशोर ने सब्जी के खेत में जाने से मना करने पर कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। #BiharNews,#JaleIncident,#ChildHealth

बिहार के लिए बड़ी खबर! सोनपुर, भागलपुर और मुंगेर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, अब हवाई सफर होगा आसान

Bihar New Airports: बिहार के सोनपुर, भागलपुर और मुंगेर में 3 नए एयरपोर्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नागरिक विमानन विभाग ने जमीन अधिग्रहण के लिए कंसल्टेंसी फर्मों की न #BiharNewAirports,#SonepurAirport,#BhagalpurMunger