back to top
20 जून, 2024
spot_img

नशे में धुत्त पिता ने बेटी के साथ की दरिंदगी, रेप के बाद कर डाला मर्डर

spot_img
Advertisement
Advertisement

या से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में गया जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक नशेड़ी पिता ने अपनी बेटी के साथ दरिंदगी की। हवस का शिकार बनाने के बाद उसको मौत के घाट भी उतार दिया। इतना ही नहीं बच्ची को मारने के बाद आरोपी पिता ने पड़ोसी से कहा… बेटी जाग नहीं रही। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर कलयुगी पिता ने बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि इस घटना को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

मगर, यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि घर में दोनों अकेले थे। नशे में धुत्त आरोपी ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने रविवार की सुबह पड़ोसियों से कहा कि उसकी बेटी जाग नहीं रही। अजीब तरीके से सो रही है।

जब पड़ोस की महिलाएं बच्ची को देखने आईं तो देखा वो मर चुकी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देख महिलाओं के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। पूरा गांव यह घटना देख- सुन कर दंग है।

जानकारी के अनुसार, घटना गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के सोनपुरा गांव की है, जहां पर नशे में धुत पिता अपनी बेटी के साथ घर में अकेला था। इसी बीच उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रविवार सुबह आरोपी पिता ने अपने पड़ोसी से कही कि उसकी बेटी जाग नहीं रही, अजीब तरीके से सो रही है। वहीं आसपास की महिलाओं ने देखा कि बच्ची मर चुकी है। साथ ही उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद उन्हें पिता पर शक हुआ क्यूंकि रात को बच्ची के पास घर में केवल उसका पिता ही मौजूद था।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि में पिता ने बेटी को कुछ मामले को लेकर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। जब तक घर के परिजनों कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस युवती की हत्या के मामले में उसकी प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है हत्या या कुछ और मामला है इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर रही है।

गांव के ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवती की हत्या उसके पिता की ओर से प्रेम प्रसंग को लेकर किया गया है। वही घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पहुंची है और जांच कर रही है, डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

गांव वालों का कहना है कि आरोपी ने दो शादी की थी। पहली शादी से तीन बच्चे हैं। एक लड़की और दो लड़के। पहली पत्नी के मरने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन वह दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसकी वजह से वह उसे छोड़ कर चली गई है। हेमंत साव का स्वभाव और चरित्र दोनों ही शुरू ही गड़बड़ रहा है। वह इस गांव से उस गांव में जाकर चावल व धान की खरीद-फरोख्त किया करता था। यही नहीं वह शराब का भी आदी था।

मृतक के परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है, उन्होंने कहा कि किसी ने रात में हत्या कर फरार हो गया है वहीं जब पिता के बारे में हत्या किए जाने की बात पूछा गया तो उन्होंने कहा इस तरह की घटना पिता नही कर सकता है। इसकी एकलौती पुत्री थी जो 10 वीं क्लास में पढ़ती थी।

महिलाओं का कहना है कि मारी गई लड़की इतनी सुशील थी कि उसके चरित्र के ऊपर कोई उंगली नहीं उठा सकता था। पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और दसवीं की छात्रा थी। 2023 में वह मैट्रिक की परीक्षा देनेवाली थी। उसके दो भाई हैं। दोनों कहीं बाहर काम करते हैं। एक भाई की शादी हो चुकी है। मारी गई लड़की की भाभी शुक्रवार को ही अपने मायके गई थी। उसी के जाने के बाद पिता ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों का कहना है कि आरोपी पिता शनिवार को शाम से ही नशे में धुत था। उसके घर में और कोई भी नहीं था। डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें