spot_img

नूपुर शर्मा पर ऐसा क्या कह दिया अखिलेश यादव ने, उकस गई राष्ट्रीय महिला आयोग

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से नूपुर शर्मा पर की गई टिप्पणी का संज्ञान में लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने को कहा है। एनसीडब्ल्यू ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी थम नहीं रही है। ताजा बयान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

- Advertisement -

नुपूर शर्मा पर अखिलेश यादव के एक बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा था कि सिर्फ मुख को नहीं शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सजा भी मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

एनसीडब्ल्यू ने अखिलेश यादव के इस बयान पर संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘इस शख्स को देखिए जो खुद को एक पार्टी का नेता कहता है। वह लोगों को नुपुर शर्मा पर हमला करने के लिए उकसा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश पुलिस और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान को लिखे पत्र में एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अखिलेश का ट्वीट सरासर उकसाने वाला है। यह बेहद निंदनीय है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश ने नूपुर शर्मा के साथ ही भाजपा पर तीखा हमला किया। अखिलेश ने कहा कि सिर्फ मुख को नहीं शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सजा भी मिलनी चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय से भी इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अखिलेश पर  राष्ट्रीय महिला आयोग ने आईपीसी की धारा 504, 506, 509 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि ‘प्रथम दृष्टि में ही अखिलेश यादव का ट्वीट भड़काऊ है। इसलिए इनके खिलाफ तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

क्या कहा है महिला आयोग ने
आयोग की अध्यक्ष ने पत्र लिखकर उनके खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। एनसीडब्ल्यू ने मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी मांग की है। आयोग ने कहा है कि कार्रवाई से 3 दिनों के भीतर अवगत कराया जाना चाहिए। NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में प्रदेश के डीजीपी को लेटर लिखा है। इसमें मांग की गई है कि अखिलेश पर IPC की धारा 504, 506, 509 के तहत कार्रवाई हो। डीजीपी को बिना देर किए कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

रेखा शर्मा ने रीट्वीट कर क्या कहा था
नूपुर शर्मा को उनके विवादित बयान के बाद बीजेपी ने पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘इस शख्स को देखिए जो खुद को एक पार्टी का नेता कहता है। वह लोगों को नुपुर शर्मा पर हमला करने के लिए उकसा रहा है। यूपी पुलिस और डीजीपी को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। सुप्रीम कोर्ट से भी अनुरोध है कि स्वत: संज्ञान लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nepal Earthquake | नेपाल में आया बड़ा भूकंप ! बाढ़ और कहर के बीच देर रात 5.0 रिक्टर स्केल से डोली धरती – ...

Nepal Earthquake: बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल में मंगलवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। पहले तिब्बत में भी आए थे झटके।#NepalEarthquake,#NepalFloods,#EarthquakeNews

भागलपुर में 8 CM उछली गंगा का कहर! शहर में घुसा पानी, कई मोहल्ले जलमग्न, NH-80 बंद, एक बच्चे की मौत, फोरलेन पर खतरा...

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। शहरी इलाकों में पानी घुस गया है, NH-80 बंद है और सुल्तानगंज में एक बच्चे की डूबन#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver

दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी ! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन- ज़हरीले! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर...

Bihar EOU Raid: बिहार EOU ने दरभंगा के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। मोतिहारी के चिरैया स्थित लालबेगिया गांव में मंगलवार सुबह E#BiharEOURaid,#CorruptionBihar,#MotihariNews

बिहार CM सम्राट चौधरी ने बताया ‘अंदर की बात’, कैसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी ! … कि ‘कभी सोचा नहीं था’ … नीतीश...

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्#BiharPolitics,#SamratChoudhary,#NitishKumar