spot_img

दरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉच

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉचदरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉचदरभंगा, देशज टाइम्स। डीएम त्यागराजन एसएम के रूप में जिलेवासियों को बेहतरीन जिलाधिकारी मिला है। वास्तव में उनकी कम समय में बेहतरीन पहल करने की जिलेवासी कायल बनते जा रहे हैं। डीएम का ताजा अनूठी पहल देखकर हर कोई उनके ज्ञान कौशल व युवाओं को तरक्की पर ले जाने के उनके इरादे को सलाम कर रहा है जहां डीएम त्यागराजन ने परीक्षार्थियों के लिए बुधवार को हेल्पलाइन लांच किया है।

- Advertisement -

समाहरणालय के नियंत्रण कक्ष में डीएम त्यागराजन एसएम ने फीता काटकर ज़िला परामर्श केंद्र व हेलो टीचर हेल्पलाइन का उद्घाटन किया है। इस हेल्पलाइन का नंबर 06272- 240024 है। यह हेल्पलाइन वर्तमान में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा व आगामी मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए अंतिम समय पर बेहतर तैयारी यानी last minute preparation में सहायता के लिए लॉन्च किया गया है। यह परामर्श केंद्र एक टेलीफोनिक सेवा है। दरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉचइसमें शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक दिन शिक्षक विषयवार प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके तहत, सोमवार को विज्ञान के लिए छह, मंगलवार को अंग्रेजी के लिए दो, बुधवार को गणित के लिए दो, गुरुवार को हिंदी के लिए दो, शुक्रवार को संस्कृत के लिए 2 एवं शनिवार को सामाजिक विज्ञान के लिए दो  शिक्षक हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। हेल्पलाइन सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्यरत रहेगा। ये शिक्षक कॉल करने वाले छात्राओं व छात्रों के प्रश्न का उत्तर देंगे। उनका मार्गदर्शन करेंगे। दरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉच छात्राओं व छात्रों को अपनी  परीक्षा की तैयारी के अंतिम पड़ाव पर उठने वाले संशयों, प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें बेहतरी का रास्ता दिखाएंगें। साथ ही उन्हें परीक्षा के लिए यथासंभव टिप्स भी देंगे। इससे परीक्षार्थी हल्के मन से परीक्षा में भाग ले सकेंगे। यह जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम की अनूठी सोच है, जिसे उन्होंने अपने पूर्व पदस्थापन ज़िला नालंदा में भी शुरू किया था।दरभंगा में पहली बार, डीएम की पहल, इंटर, मैट्रिक के छात्रों के लिए हेलो टीचर हेल्पलाइन लॉच

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar