back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के हनुमाननगर में CSP संचालक एहसान रजा को मारी गोली, 1 लाख कैश और लेपटॉप लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। हनुमाननगर के मोरो थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक मोरो पंचायत के रतनपुरा निवासी वहीद के 53 वर्षीय पुत्र एहसान रजा को गोली मारकर करीब एक लाख रुपए और लैपटॉप लूट लिए।

- Advertisement -

वारदात सोमवार की देर शाम खनुआ गाछी के पास की है जहां, अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूट का शिकार व्यक्ति  बताया जाता है। गोली उसके बाएं हाथ की कलाई के आर पार होने से हड्डी टूट गई। जख्मी अवस्था में ही पुलिस ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा।

- Advertisement -

मोरो थाना क्षेत्र के सरैया रतनपुरा के रहने वाले एहसान रजा अपने घर पर इलाहाबाद बैंक का सीएसपी चलाते हैं। सोमवार की शाम वे बैंक से एक लाख रुपये लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनका पीछा करने लगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT
दरभंगा के हनुमाननगर में CSP संचालक एहसान रजा को मारी गोली, 1 लाख कैश और लेपटॉप लूटकर फरार
दरभंगा के हनुमाननगर में CSP संचालक एहसान रजा को मारी गोली, 1 लाख कैश और लेपटॉप लूटकर फरार

जानकारी के मुताबिक, लूट का शिकार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना अंतर्गत सुस्ता नया टोला में इलाहाबाद बैंक का सीएसपी चलाता है। घटना के दिन वह सिमरी थानाक्षेत्र में पड़ने वाले इलाहाबाद बैंक की बनौली शाखा से एक लाख रुपए लेकर बिरदीपुर-सढ़वाड़ा के रास्ते अपने घर रतनपुरा जा रहा था। तभी मोरो महादेव मंदिर से पूरब खनुआ गाछी के पास अपराधियों ने एहसान को उसके हीरो होंडा सीडी 100 एसएस बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया।

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसके हाथ में गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर बेनीबाद ओपी क्षेत्र के लदौर की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि लगता है अपराधी बैंक से ही उसका पीछा कर रहे थे।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते
हुए बताया कि लूट का शिकार व्यक्ति फिलहाल डीएमसीएच में इलाजरत है। उसके तरफ से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 के महामुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मिलर-स्टब्स ने मचाया गदर

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026 का...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, बुमराह ने ढाया कहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं...

Juhi Chawla: बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर जूही चावला ने लगाए 1000 पेड़, हर कोई कर रहा सलाम!

Juhi Chawla News: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता...

T20 World Cup: बुमराह के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने कसा शिकंजा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, सुपर 8 मुकाबले में भारत और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें