

कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ तथा माला, पाग, चादर देकर भावभीनी विदाई दी। इसके साथ मौके पर नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला का योगदान के बाद लोगों ने उनका (A warm welcome to Jayachandra Akela) स्वागत भी किया।
नगर परिषद के सभागार में
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए कहा कि इनके समय में नगर परिषद का बहुत ही अच्छा काम हुआ। उन्होंने सबको एक साथ लेकर चलने का काम किया।
मौके पर नये कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला को भी योगदान देने के बाद कार्यालय के सभागार में स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के बाद नए कार्यपालक पदाधिकारी जयचंद्र अकेला ने कहा कि निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा की ओर से नगर परिषद क्षेत्र के विकास का जो रूप रेखा तय किया गया है उसे हम आगे बढ़ाएंगें।
उन्होंने पदभार ग्रहण करने के साथ ही कार्यालय कर्मियों से रूबरू हुए। सम्मान समारोह में नगर अभियंता निशांत सौरभ, सुनील कुमार, विवेक जायसवाल, मुक्ति नाथ झा, नित्यानंद झा, गोपाल कृष्ण झा, मोहन चौधरी,पूर्व पार्षद जफरूद्दीन खां, बलराम झा, महेंद्र पासवान, शैलेंद्र सदा, कांग्रेस नेता हैदर अली खां, भाजपा नेता शंकर भगवान पूर्वे, मार्शल राम सहित आदि लोग मौजूद थे।



