back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

मधुबनी के लौकही में खेती के लिए बाजारों में खाद नहीं, हो रही कालाबाजारी, खाद से लबालब भरा पिकअप धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
एसएसबी जवानों ने खाद से भरा पिकअप वैन किया जब्त
लौकही के अन्धरामठ थाना क्षेत्र का मामला
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: जब्त पिकअप वैन के साथ एसएसबी के जवान

- Advertisement -

धुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए लौकही संवाददाता की रिपोर्ट। प्रखंड के अंधरामठ एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को गश्ती के दौरान खाद से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्तियों की ओर से भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव अंधरामठ के रास्ते पिकअप वाहन से 66 बोरी खाद नेपाल ले जाया जा रहा था। वहीं, एसएसबी जवान को आता देख वाहन चालक एवं अन्य पिकअप वाहन जिसका रजिस्टर नम्बर BR07GA8624 छोड़ फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' हिट, सकरी, खुटौना, बासोपट्टी... तस्करों के नेटवर्क तहस- नहस, भारी क्वांटिटी में शराब, कई बाइक, स्कॉर्पियो जब्त!

वहीं वाहन से कुल 66 बोरी खाद बरामद हुई जिसमें 4 बोरी डीएपी पारस, 44 बोरी किसान यूरिया तथा 18 बोरी दानेदार यूरिया शामिल हैं। जिसे अंधरामठ थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया। वहीं अंधरामठ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

अंधरामठ के ग्रामीणों के अनुसार खेती करने के लिए बाजार में खाद उपलब्ध नहीं है तथा खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: India vs Pakistan महामुकाबले में भारत ने दिया 176 का लक्ष्य, ईशान किशन का तूफान!

India vs Pakistan: टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...

Kiku Sharda ने रामलला के दर्शन कर जीता सबका दिल, पत्नी संग शेयर की खास तस्वीरें

Kiku Sharda News: टीवी के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने हाल ही...

CBSE Board Exam 2026: तनावमुक्त होकर पाएं शानदार सफलता के मंत्र!

CBSE Board Exam: बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें