back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

तेजस्वी यादव ने कहा, जरूरत पड़ी तो पिताजी को सिंगापुर लेकर भी जाएंगे, Lalu Yadav’s Family दिल्ली रवाना

spot_img
- Advertisement -

राजद सुप्रीमो लालू यादव की सेहत पर तेजस्वी यादव ने आज यहां कहा है कि सभी लोगों की दुआ से उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। हम उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं। वहीं उनका इलाज कराया जाएगा। इधर, लालू यादव का परिवार दिल्ली रवाना हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव को
पहले से ही सिंगापुर ले जाने का प्लान था लेकिन अभी उनकी सेहत ठीक नहीं है तो प्लान को स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली में डॉक्टर से राय लेने के बाद जरूरत पड़ी तो उन्हें सिंगापुर ले जाया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इस दु:ख के समय में हमारा सभी ने साथ दिया है, चाहे वह पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने उनकी चिंता की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फ़ोन किया था और कई नेताओं ने खुद आकर मुलाकात की है। हमारे समर्थक और कार्यकर्ताओं ने भी लालू यादव के लिए बहुत मन्नतें मांगी है। मैं उन सभी का शुक्रिया करता हूं। आप सब की दुआ से लालू यादव जल्द ठीक हो जाएंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना की सड़कों पर होगा 'समता महाजुटान', UGC रेगुलेशन की मांग को लेकर छात्रों का बड़ा आंदोलन!

इधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव का परिवार पटना से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। दिल्ली लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री और बेटी मीसा भारती आज शाम विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

ये सभी दिल्ली पहुंचकर लालू यादव के आने का इंतजार करेंगे। लालू यादव को आज शाम पांच बजे स्पेशल एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। इसलिए उनका परिवार पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी ने लालू यादव के स्वास्थ्य का अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी की दुआ से लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार है। आप सभी का शुक्रिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: चैंपियन टीम इंडिया पर हुई 131 करोड़ की धनवर्षा, BCCI का ऐतिहासिक ऐलान

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक ऐसा पल है, जिसे...

NEET UG: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, जल्द करें अप्लाई

NEET UG: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे...

अपनी फर्स्ट कार खरीदने से पहले: एक सम्पूर्ण गाइड

First Car First Car: अपनी पहली कार खरीदना हर किसी के लिए एक बेहद खास...

Bihar Employment: बिहार एम्प्लॉयमेंट के इर्द-गिर्द…CM Nitish की ‘समृद्धि यात्रा’ से खुलेगा रोजगार का पिटारा, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Employment: बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों 'समृद्धि' की नई परिभाषा गूंज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें