back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

मधुबनी में बढ़ाई जा रही कोविड-19 टीका की रफ्तार, Vaccination में तेजी के लिए 7 जुलाई को 569 टीकाकरण केंद्रों पर होगा महाअभियान

spot_img
- Advertisement -

खासकर 12 साल से अधिक आयु वर्ग के किशोर व योग्य लाभुकों को प्रीकॉशन डोज देने पर जोर
धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। कोरोना की चौथी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा रहा है। इसके तहत जिले भर में 7 जुलाई गुरुवार को 569 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण को लेकर मेगा वैक्सीन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

इसमें टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन देकर लाभान्वित किया जाएगा। खासकर 12 -14 साल के आयु वर्ग के किशोर / किशोरी व योग्य लाभुकों को प्रीकॉशन डोज व वंचित बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के दौरान सरकारी स्कूल के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर विशेष फोकस के साथ बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

- Advertisement -

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दिशा -निर्देश दिये गये हैं। सभी आशा व एएनएम को अपने पोषक क्षेत्र में टीका के निर्धारित डोज से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुए विशेष अभियान के तहत उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Breaking Crime News: मधुबनी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों को नकाबपोश ने मारी गोली, लूट का विरोध पड़ा भारी, हालत नाजुक

ड्यू लिस्ट के आधार पर लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान के तहत बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। ड्यू लिस्ट के आधार पर अधिक से अधिक लाभुकों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सत्र संचालन की जानकारी पूर्व में ही संबंधित आशा व एएनएम को उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड व अंचल कार्यालय के आसपास विशेष रूप से सत्र संचालित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

वैक्सीन की सभी डोज ससमय लगवाएं
सिविल सर्जन डॉ.सुनील कुमार झा ने अपील की है कि जिन्होंने टीके की कोई भी डोज नहीं ली है, वे अपना पहला डोज जरूर लें। पहला डोज प्राप्त कर चुके लोग समय पर दूसरी डोज लें और दूसरी डोज ले चुके लोग नौ माह पर ससमय प्रीकॉशनरी डोज अवश्य लें। कोविड संक्रमण की चौथी लहर को देखते हुए टीका लेने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।

जिले में अबतक 50.79 लाख लोगों को दिया गया कोविड का टीका
जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी सुनील कुमार के अनुसार जिले में अब तक 50 लाख 79 हजार 36 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 27,84,346 लाख लोगों ने प्रथम डोज का टीका लिया है, जबकि 21,81,257 हज़ार से अधिक दूसरे एवं 1,13,433 हज़ार लोगों ने बूस्टर डोज ले ली है। वहीं 12 से 14 वर्ष उम्र के 1,48,902,15 से 17 वर्ष के 3,13,154, 18 वर्ष से 44 वर्ष के 27,54,629, 45 से 60 वर्ष के 9,32,220 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 8,75,375 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग दूसरे एवं बूस्टर डोज के लिए लगातार प्रयासरत है। लोगों से भी टीकाकरण करवाने के लिए अपील की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET UG 2026: एनटीए ने खोला करेक्शन विंडो, इन गलतियों को कर सकते हैं ठीक

NEET UG 2026: अगर आपने NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया है और...

बेस्ट 150-200cc Mileage Bikes: किफायती सफर का नया ठिकाना

150-200cc Mileage Bikes: क्या आप रोजमर्रा के सफर के लिए एक ऐसी मोटरसाइकिल की...

Movie Clash: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ में कौन मारेगा बाजी?

Movie Clash: बॉलीवुड और टॉलीवुड की जंग अब बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि सीधे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें