back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में योजना की जांच करने पहुंचे वरीय पदाधिकारी के सामने ही मुखिया समर्थक और ग्रामीण भिड़े, जमकर चले हाथ, धक्का-मुक्की

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। योजना जांच करने आए पदाधिकारी के सामने ही भिड़े मुखिया समर्थक और ग्रामीण। धक्का मुक्की के साथ साथ खूब चले हाथ, वरीय पदाधिकारी के समझाने के बाद भी नहीं माने लोग। प्रशांत कुमार की रिपोर्ट।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के केवटगामा पंचायत में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बुधवार को योजनाओं का जांच करने पहुंचे। केवटगामा के वार्ड संख्या 04 फकदौलिया में मनरेगा योजना से सड़क निर्माण का जांच करने पहुंचे नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी को जब ग्रामीणों की ओर से शिकायत की जा रही थी कि इस सड़क पर एस्टीमेट के हिसाब से मिट्टीकरण का कार्य पीआरएस से नहीं किया गया है।

- Advertisement -

लोग शिकायत कर ही रहे थे तभी
कुछ मुखिया समर्थक वहां पहुंचे और कहने लगे कि इस सड़क निर्माण से पहले दस फीट गढ्ढा था जहां लगभग सौ से अधिक टेलर मिट्टी डाला गया है। इसी बात को लेकर दोनों आपस में ही उलझ गए। दोनों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वरीय पदाधिकारी के लाख समझाने के बाद भी दोनों पक्ष पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुआ। वरीय पदाधिकारी पंचायत के दूसरे योजनाओं का जांच करने चले गए। पंचायत में ज्यादातर नल जल तकनीकी खराबी के कारण बंद पाया गया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में योजना की जांच करने पहुंचे वरीय पदाधिकारी के सामने ही मुखिया समर्थक और ग्रामीण भिड़े, जमकर चले हाथ, धक्का-मुक्की

एसडीपीजीआरओ श्री सिद्धिकी ने बताया कि वार्ड नंबर 4,5,6,7,8,10,12,13, एवं 14 में नल जल योजना बंद पाया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड के सदस्य एवं सचिव को नल जल योजना को चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय फकदोलिया में मध्यान्ह भोजन बंद पाया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

प्रधानाध्यापक ने बताया कि रसोईया खाना बनाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए मध्यान्ह भोजन बंद है। वहीं सीओ श्री कुमार उसरी पंचायत के जांच कर लौटने पर बताया कि सभी मामले का जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा।

वही दूसरी ओर सीओ अखिलेश कुमार ने उसरी पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जांच की जिसमें मध्य विद्यालय उसरी, वार्ड नंबर 4 तथा वार्ड नंबर 2 की जल मीनार की जांच की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!

वार्ड नंबर 2 में जन वितरण प्रणाली की दुकान तथा वार्ड नंबर 4 में आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच की गई | वार्ड संख्या चार में ग्रामीण ने बताया कि जब से जलमीनार बना है, तब से आज तक चालू नहीं किया गया है। इस पर सीओ श्री कुमार ने वार्ड सदस्य को प्रखंड में आवेदन देने को कहा। वहीं, मध्य विद्यालय उसड़ी के प्रांगण में मौजूद आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाया गया।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा बरसाने वाला दुर्लभ संयोग और पूजा विधि

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें