spot_img

भागलपुर सुपरवाइजर और एसपी कार्यालय में कोरोना विस्फोट, नौ कर्मी मिले कोरोना पोजिटिव

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर में अचानक से कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। इसके संक्रमण से जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना 29 नए मरीज मिले हैं। इनमें भागलपुर के सिटी एएसपी, मायागंज अस्पताल के दो एमबीबीएस छात्र, तिलकामांझी निवासी महिला व एसएम कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी बेटी शामिल हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

तिलकामांझी क्षेत्र में एक मासूम समेत चार संक्रमित मिले। इनमें 11 साल का बच्चा व 68 साल की बुजुर्ग महिला शामिल हैं। इसके अलावा 53 साल की महिला व उनकी 28 साल की बेटी संक्रमित हैं। बरहपुरा निवासी 24 साल का युवक, आदमपुर निवासी 25 साल का युवक, मुंदीचक निवासी 37 साल का युवक के अलावा एक निजी नर्सिंग होम में हार्ट की सर्जरी कराने वाले 76 साल के बुजुर्ग को भी कोरोना हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में कोहरे का कहर! छठ मनाकर बनारस लौट रहे परिवार की कार को टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

इसके साथ ही नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी का 42 साल का युवक, कदवा निवासी 61 साल के बुजुर्ग, हरनाचक निवासी 70 साल के बुजुर्ग, नवगछिया निवासी 46 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में 35 साल की महिला, चापर में 35 साल का युवक तथा गोपालपुर के तिरासी में 17 साल का किशोर भी पोजिटिव पाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में AI क्रांति की तैयारी! CM से मिले डॉ महेश, भागलपुर में खुलेगा टाइगर एनालिटिक्स का ऑफिस

वहीं, कोरोना संक्रमण में नवगछिया अनुमंडल के भी नौ लोग शामिल हैं। जांच में गोड्डा और बांका जिले के एक-एक संक्रमित भी मिले। जिले के मंगलवार को 20 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। इधर नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के सुपरवाइजरौर एसपी नवगछिया कार्यालय में कार्यरत 42 साल की महिला पुलिसकर्मी संक्रमित पायी गयी हैं।

यह भी पढ़ें:  नवगछिया में खूनी वारदात! सो रहे बुजुर्ग किसान की सिर में गोली मारकर हत्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety