back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में फाइलेरिया के खिलाफ युद्ध शुरू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा के बेनीपुर में फाइलेरिया के खिलाफ युद्ध शुरूबेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 132 पर गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ अमोल मिश्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्चना स्नेही एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -

इस दौरान बीडीओ ने स्वयं दवा खाकर लोगों को फाइलेरिया से बचने के लिए दवा खाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्चना स्नेही ने बताया  यह दवा आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ता अपने सामने ही मरीजों को खिलायेंगी। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वह फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पंचायतों में टीम को पूरा सहयाग करें।

- Advertisement -

इस दौरान दवा खाने से मना करने वालों को समझााकर उन्हें दवा खिलवाने का काम करें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्चना स्नेही ने कहा कि जनसमुदाय में फाइलेरिया और अधिक न फैले इसके बचाव के लिए वह डीईसी (डाई एथायिल कर्बमाजिन) व एल्बेंडाजोल की दवाओं का सेवन सामने ही कराएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में Earthquake Mock Drill: कांपेगी धरती, दौड़ेगा प्रशासन! जानिए कब, कहां और कैसे होगी भूकंप से निपटने की सबसे बड़ी तैयारी

उन्होंने बताया कि टीम आयु वर्ग के हिसाब से दवा का डोज अलग-अलग रहेगा। जैसे दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोई भी दवा नहीं दी जायेगी। दो वर्ष से अधिक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को एक टेबलेट डीईसी व एक टेबलेट एल्बेंडाजोल, पांच वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो टेबलेट डीईसी व एक टेबलेट एल्बेंडाजोल एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को तीन टेबलेट डीईसी व एक टेबलेट एल्बेंडाजोल की दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि  खाली पेट दवा का सेवन नही किया जाना है। गर्भवती महिलाओं, अति गंभीर रोगो से पीड़ित व्यक्ति एवं दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा नहीं खिलायी जानी है। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी ने बताया कि लोगों में जागरूकता हेतु तीन प्रचार वाहन को क्षेत्र में भेजा गया है। उक्त कार्यक्रम 14 जुलाई तक चलेगा। मौके बीसीएम राजीव रंजन, केयर इंडिया से रघुबीर कुमार, कालाजार सुपरवाइजर विनय कुमार, पीसीआई प्रतिनिधि श्रवण कुमार झा एवं नीरज कुमार झा सहित आदि लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav की धमाकेदार वापसी: जेल से बाहर आते ही शुरू की नई फिल्म की शूटिंग!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव की जिंदगी में...

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के महारिकॉर्ड पर साहिबजादा फरहान का बेबाक बयान, क्या टूटेगा इतिहास?

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप में अक्सर बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स की चर्चा होती...

भारतीय बाजार में नए Mid Size SUV मॉडल्स मचाने वाले हैं धूम, क्या क्रेटा और सेल्टोस की बढ़ेगी मुश्किलें?

Mid Size SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों Mid Size SUV सेगमेंट का...

जॉइंट बैंक अकाउंट: साझेदारी की सुविधा और छिपे हुए जोखिम

Joint Bank Account: वित्तीय दुनिया में सहूलियत और साझेदारी का प्रतीक जॉइंट बैंक अकाउंट,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें