

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मस्सा गांव के निखिल कुमार झा बीते 30 जून को अपने गांव से जाले इंटर कॉलेज में 12वीं में नामांकन के लिए निकला। मगर वह कॉलेज नहीं पहुंच पाया। वह रास्ते से गायब हो गया।
अपने पुत्र की खोज में छात्र निखिल की मां लीला देवी और पिता संजय झा सभी संभावित ठिकानों में खोजबीन के बाद पुत्र के गायब होने संबंधित प्राथमिकी जाले थाना में दर्ज कराई है। वहीं, पुत्र की खोजबीन में जगह-जगह भटक रहे हैं।
गायब छात्र निखिल की मां लीला देवी ने बताया
की उनका पुत्र 17 वर्षीय निखिल अपने घर मस्सा से जाले के काजी अहमद इंटर कॉलेज के लिए बीते 30 जून की सुबह 8 बजे उन से नामांकन के लिए दो हजार रूपया लेकर यह कहकर निकला कि वह कॉलेज में नामांकन कराने जा रहा है।
लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है। मोबाइल 7742336945 ऑफ बताता है। पुत्र की चिंता में दोनों पति पत्नी दरदर भटक रहे हैं।



