

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स सिनियर रिपोर्टर। कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अमित कुमार का सख्त निर्देश है कि शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद पर्व। असामाजिक तत्वों पर रखें निगरानी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार और आरओ नादिर अयूबी की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में हर हाल में होगा शांतिपूर्ण बकरीद, मिला जनप्रतिनिधियों को टास्क, सौहार्द बिगाड़ने वालों की दें सूची
बैठक में आगामी बकरीद पर्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखनी है जो शांति सौहार्द बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर थाने में सूची उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुखिया मो. इस्लाम, सरपंच मो. जमाल, मासूक रज़ा बबन दास, कपलेश्वर पासवान सहित कुशेश्वरस्थान पूर्वी और कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।



You must be logged in to post a comment.